पाकिस्तान की तरफ से होने वाली फायरिंग में एक बड़ा खुलासा हुआ है, भारतीय फौज को बार-बार पाकिस्तान से होने वाली फायरिंग की वजह मालूम पड़ गई है... असल में जांच के बाद पता चला है कि पाकिस्तान फायरिंग करने के बाद कई घुसपैठियों को भारत भेजता था... लेकिन बाद में पता चला इन घुसपैठियों का काम भारत में आतंक फैलाना नहीं बल्कि भारतीय फौज की गोलियों के खोखे गिनना था... माना जा रहा है इन्हीं खोखों को बेच कर पाकिस्तानी आर्मी कई सैनिकों को तन्ख्वाह देती है... पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब होने के बाद फौज ने पैसे कमाने का ये तरीका अपनाया है... पाकिस्तान भी ज़्यादा फायरिंग इसलिए करता है ताकि उसके फौजियों को तन्ख्वाह मिल सके... भारत की जांच में ये भी सामने आया है कि पाकिस्तान की तरफ से ज़्यादातर फायरिंग सुबह होती है... ताकि कबाड़ी सुबह सुबह ही खोखे खरीद ले... पाकिस्तान में लगातार बढ़ते कबाड़ियों की संख्या के पीछे भी यही बताया जा रहा है कि वहां की अर्थव्यवस्था कबाड़ियों के हाथ ही आ रही है.
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें