कर्नाटक चुनाव और अरविंद केजरीवाल को लेकर अटकलों का बज़ार गर्म हो रहा था लेकिन आज खुद अरविंद केजरीवाल सबके सामने आए और साफ इंकार कर दिया कि वो कर्नाटक चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे, दरअसल जब से कर्नाटक चुनाव का एलान हुआ है, तब से कयास लग रहे थे कि केजरीवाल जी यहां भी अपना दावा पेश करेंगे, ऐसा इसलिए लग रहा था कि एक तो वो आईआईटी से पढ़े हुए हैं, दूसरा बेंगलूरु आईटी हब है तो आईटी-आईटी का कनेक्शन उन्हें वहां खींच रहा था लेकिन अब उन्होंने ऐसे किसी भी कनेक्शन से इंकार कर दिया है
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें