बाबा रामदेव ने अपना सिम लॉन्च कर दिया। ग्राहकों के लिए इस सिम
में तरह-तरह के फायदे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव की सिम पूरी तरह
से आयुर्वेदिक होगी और इस सिम से आप किसी भी देवता को फोन कर सकते हैं। बाबा ने
ऐलान किया है कि उनका सिम देश के किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा। बाबा ने
सिम लॉन्च के समय ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, लेकिन
साफ किया फोन करने के बाद बाबा फोन पर योग के अलावा काफी चीजों का ज्ञान देंगे। इस
कारण से भक्तों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। जब भी आपके खेत में बारिश नहीं
हो रही तो आप बाबा के सिम से इंद्र देवता को फोन करके बारिश करा सकते हैं। हालांकि,
बाबा ने अभी सिम में इंद्र देवता का नंबर नहीं दिया। जैसे ही बाबा
इंद्र देवता के नंबर देते हैं हम आपके पास तुंरत हाजिर होंगे।
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें