गूगल ने मैप पर उस जगह को ढूंढ निकाला है जहां से भारत के प्रधानमंत्री का कोई नाता नहीं है... ये दक्षिणी अमेरिका में चिली के पास प्रशांत महासागर का एक छोटा सा द्वीप है, जिससे अब तक की छानबीन पर प्रधानमंत्री मोदी का कोई नाता नहीं नहीं मिल पाया है... प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा जाता है उनके हर शहर, गली, नुक्कड़ से कोई न कोई नाता रहा है इसलिए वैज्ञानिकों में ये चर्चा रहती थी कि क्या कोई ऐसी जगह भी हो सकती है जहां से मोदी का नाता न रहा हो... हालांकि बीजेपी के प्रवक्ता सुमात्रा ने बताया है कि ये दावा झूठा है, प्रधानमंत्री को खाने में तीखा पसंद है खासतौर पर लाल मिर्ची, ऐसे में चिली से भी उनका नाता रहा है हालांकि गूगल अभी खुल कर इस दावे की पुष्टि नहीं कर पाया है
दूसरी तरफ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के नातों की वजह से कई सीटों पर कांग्रेस के खाते नहीं खुल पा रहे हैं इसलिए पार्टी ने चुनाव आयोग से मोदी की नातागीरी पर रोक लगाने की मांग की है... पार्टी राहुल को भी भारत का नक्शा दे कर बोल रही है कि वो भी अपने पुराने नातों का रजिस्टर निकालें... बहरहाल जैसे ही उस शहर का नाम पुष्ट होता है जिससे मोदी का नाता नहीं है उसे बकवास न्यूज़ पर सबसे पहले पेश किया जाएगा
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें