शनिवार को कर्नाटक में वोटिंग खत्म होते ही पीएम मोदी के गुस्से की बड़ी वजह का पता चला है, चुनाव आचार संहिता की वजह से वोटिंग के 24 घंटे पहले ही चनाव प्रचार खत्म हो गया था लेकिन बकवास न्यूज़ को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे बेहद नाराज़ हो गए, दरअसल पीएम मोदी और ज्यादा रैलियां करना चाहते थे। ना चाहते हुए भी उन्हें कर्नाटक में अपनी रैलियां बंद करनी पड़ी। कर्नाटक चुनाव प्रचार के तुंरत बाद पीएम मोदी नेपाल चले गए। नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने रैली की और भाषण दिया। पीएम मोदी को बाद में पता चला कि वो चुनावी रैली में नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी गेल्ली सी का नारा लगा दिया... लोग कन्फ्यूज़ हो गए... नेपाल के पीएम ओली ने उन्हें याद दिलाया कि वो मैसूर नहीं नेपाल में हैं, जब पीएम को याद आया तो उन्होंने नेपाल में अपना रोड शो भी कैंसिल कर दिया और अपने स्टाफ को डांटा कि बिना चुनाव की जगह पर उन्हें क्यों ले जाया गया
पीएम मोदी का गुस्सा देखकर हर कोई हैरान रह गया। फिर किसी ने खबर दी कि वो 12 तारीख के बाद रैली कर सकते हैं और भाषण भी दे सकते हैं। ये बात सुनकर उनका गुस्सा शांत हुआ। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पीएम मोदी कर्नाटक को छोड़कर देश के दूसरे राज्यों में रैली करेंगे। पीएमओ उस जगह की तलाश में लगा दिया गया है जहां पीएम मोदी रैली करेंगे, अपुष्ट सूत्रों से ये भी पता चला है कि एनएसए अजित डोभाल को जगह तलाशी अभियान का मुखिया नियुक्त किया गया है
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें