भारत में राष्ट्रप्रेम के बढ़ते मार्केट को देखते हुए पाकिस्तान ने फैसला किया है कि वो भी Make In India ब्रांड की चीज़ें बनाएगा, इससे पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने का मौका भी मिलेगा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में भारत के बड़े बाज़ार में मेक इन इंडिया ब्रांड काफी तेज़ी से बढ़ा है जबकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बेहद खराब है, ऐसे में मेक इन इंडिया ब्रांड की चीज़ें बनाने से दोनों देशों को फायदा होगा, इसके लिए पाकिस्तान बड़ी फैट्रियां भी लगाएगा जिससे लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा
अब्बासी के मुताबिक बेरोज़गारी की वजह से पाकिस्तान में कई लोग देसी एक47 बनाने का कारखाना खोल चुके हैं, जिस पर वो मेड इन पाकिस्तान की मुहर लगा देते हैं, इन पाकिस्तानी बंदूकों की दुनिया भर में मांग बढ़ती जा रही है क्योंकि हथियार बेचने वालों का कहना है कि ये हलाल हथियार हैं लेकिन अब मेक इन इंडिया योजना के तहत बाबा रामदेव की मैगी, जूते और नकली बाल बनाने की तैयारी की जा रही है, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के लिए मंज़ूरी दे दी है
विशेषज्ञों का कहना है कि Make In India के नाम पर आज कल कोई भी कुछ भी बेच देता है और ऐसे में पाकिस्तान इस राष्ट्रप्रेम का गलत फायदा उठा रहा है भारत को इस बारे में खास ध्यान रखना चाहिए कि कहीं पाकिस्तान इन चीज़ों में मिलावट करके राष्ट्रवाद के ब्रांड और मार्केट को नुकसान न पहुंचा दे
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें