
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने फैसला किया है कि वो अपनी छवि सुधारने के लिए अशोका फिल्म
दोबारा बड़े पैमाने पर ले कर आएंगे... पहले रिलीज़ होने के वक्त अशोका फ्लॉप हो गई थी... लेकिन
अब उन्हें उम्मीद है देश में राष्ट्रवाद की लहर पर सवार हो कर अशोका हिट भी हो
जाएगी और शाहरूख के बयानों के बाद बिगड़ी छवि भी सुधर जाएगी...देश में
असहिष्णुता की बहस के विवाद में पड़ने के बाद शाहरुख की फिल्मों का
‘राष्ट्रवादियों’ ने कड़ा विरोध किया था... माना जाता है इसकी वजह से उनकी फैन जैसी फिल्मों
की कमाई पर भी असर पड़ा है, आमिर के बाद शाहरुख को बार बार
देशभक्ति को लेकर कटघरे में खड़ा किया जाता रहा... कई बॉलीवुड कलाकार भी इन दोनों के
विरोध में सामने आ गए... शाहरुख अपने मास्टरस्ट्रोक से सब ठीक कर लेना चाहते
हैं
राष्ट्रवादियों के लिए सबसे बड़े राजा अशोक हैं... और अशोक की
जीवनी पर बनाई शाहरुख की फिल्म पहले इसलिए फ्लॉप हो गई थी क्योंकि
राष्ट्रवाद उस वक्त फैशन में नहीं था... पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसी फिल्मों का
समर्थन हुआ है तो थीं तो बेकार लेकिन उससे ‘राष्ट्रवादी’ जुड़े हुए थे...
विश्लेषकों का मानना है कि इससे फिल्म के कारोबार पर ज़्यादा असर नहीं पड़ता है, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज वाली फिल्म अय्यारी हो या फिर राजकुमार राव वाली ओमेर्ता, दोनों ही इसके ताज़ा उदाहरण हैं...
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें