लालू के बेटे तेज प्रताप की सालियों को जूता
छुपाने की एवज में 20 लाख रुपये मिलने ही वाले थे, तभी इनकम टैक्स अधिकारियों का खतरा भांप कर तेज
प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने महज़ 50 हजार में बात तय कर दी, माना जा रहा है बाकी की रकम हवाला से दी जा सकती है... असल में तेज
प्रताप की शादी के दौरान जूता छुपाने की रस्म के बाद लालू परिवार और तेज प्रताप की
सालियों के बीच मोल-भाव चल रहा था, सालियों ने दस लाख की बात
की तो तेज प्रताप ने 20 लाख रुपये देने का ऐलान कर दिया... लेकिन इसी बीच ज़िक्र आ
गया कि लालू की शादी पर इनकम टैक्स अधिकारियों की नज़र लगी हुई है... आनन-फ़ानन
में बात 20 लाख से गिर कर 50 हज़ार तक पहुंच गई... देखते ही देखते सालियों का 19 लाख
50 हज़ार का नुकसान वैसे ही हो गया जैसे ट्रंप को कब्ज़ होने पर शेयर मार्केट गिर
जाए.
यही नहीं जैसे ही इनकम टैक्स का ज़िक्र आया तेजस्वी ने कहा कि वो फिलहाल 20
रुपये ही अफोर्ड कर सकते हैं क्योंकि बारात में कई सरकारी अधिकारी भेस बदल कर आए
हैं... और अगर उन्होंने ज़्यादा पैसे दिए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है...
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें