अपने फोन की तकनीक की वजह से भारत में चर्चा में रहने वाली चीन की स्मार्टफोन कंपनी जियोनी अब दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। कंपनी के दिवालिया होने की वजह पूछेंगे तो आपके पैरों तले से जमीन निकल जाएगी। आपको यकीन नहीं होगा कि क्या कोई कंपनी किसी मालिक के शौक की वजह से दिवालिया होने की कगार पर पहुंच सकती है। लेकिन यह सच है। कपंनी के दिवालिया होने की वजह है कंपनी के चेयरमैन को जुए की लत लगना। इस लत ने कंपनी को बंद होने की कगार पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोनी के चेयरमैन लियु लिरॉन की जुए की लत है जिसकी वजह से करीब 1008 करोड़ रुपए (14.4 करोड़ डॉलर) की रकम हारने की बात कबूल की है।
ये भी पढ़ें : चीनी लड़की की चीनी चाल, 20 लड़कों को प्यार में फंसाकर लिए 20 आईफोन, बेचकर खरीद लिया घर
अभी तक आपने जुए में हारने की लाख-दो लाख की कहानियां सुनी होंगी। लेकिन यह पहली बार है कि जब कोई जुए में हजारों करोड़ रूपए हार गया हो या यूं कहें जुए में पैसे नहीं पूरी कंपनी ही हार गया। हालांकि कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि यह पैसे मालिक ने अपनी जेब से हारे हैं। कंपनी का इस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला लेकिन रिपोर्ट्स कुछ और ही बताती हैं।
ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा
![]() |
| जियोनी के चेयरमैन लियु लिरॉन |
चीन की मीडिया की ओर से कहा गया है कि अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में से एक कहने वाली जिओनी अपने सप्लायर को भुगतान के पैसे भी नहीं दे पा रही है। वजह साफ है मालिक का शौक, कंपनी को ले डूबा। लेकिन कंपनी अभी भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है। झूठ-झूठ होता है उसे कितना छुपाया जाएगा वह एक दिन सबके सामने जरूर आएगा जिओनी का झूठ भी ऐसा ही है।
ये भी पढ़ें : अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने रिटायरमेंट ली, परिवार ने कहा सरकारी नौकरी में होते तो पेंशन भी मिलती
आरोप लगे तो लिरॉन सामने आए और दावा किया कि जुए में कंपनी की रकम नहीं नहीं लगाई। चेयरमैन लिरॉन का कहना है कि उन्होंने जुए में कंपनी की रकम का इस्तेमाल नहीं किया था। लेकिन, वो कंपनी फंड से उधार ले सकते हैं। जियोनी ने अप्रैल में कहा था कि वह भारत में इस साल 650 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। लेकिन, भारत में 650 करोड़ के निवेश का दावा करने वाली कंपनी फिलहाल इस निवेश के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। कंपनी का बैंक बैलेंस खत्म हो चुका है। मालिक का शौक कंपनी को ले डूबा। अब देखना होगा कि कंपनी आने वाले समय में क्या नए फोन निकाल पाती है या अपने मालिक का कर्जा चुका पाती है
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें