सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला


chief minister of up yogi adityanath
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को नाम बदलने में एक्सपर्ट माना जाता है
देश में दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी इलाको में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब यूपी के लोगों को ठंड से जल्द ही निजात मिल सकती है। क्योंकि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठंड से निपटने का एक रामबाण इलाज निकाल रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि ठंड से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए योगी आदित्यनाथ ठंड का नाम बदली कर सकते हैं। ठंड का नाम बदली करके वह गर्मी रख देंगे जिससे आम लोगों को ठंड नहीं लगेगी।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग

ऐसा पहली बार नहीं है कि योगी आदित्यनाथ ने कोई नाम बदली किया हो, इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के कई शहरों के नाम भी बदली कर चुके हैं। उनका दावा है कि नाम बदली करने से पुरानी पहचान हासिल की जा सकती है। यही वजह है कि नाम बदली कर दो पुरानी पहचान मिल जाएगी और अपना काम भी हो जाएगा। अपना काम होने का तात्पर्य है कि लोगों की समस्याओं का हल हो जाना और यहां समस्या ठंड है तो ठंड का नाम ही बदली कर दिया जाए जिसके बाद लोगों को ठंड लगेगी ही नहीं ऐसा नेता जी का मानना है।

ये भी पढ़ें : न्यूज चैनल के डिबेट शो में नेताओं में हुई मारपीट, अब पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट में लगाना होगा हेलमेट

winter in uttar Pradesh
एक खास वर्ग के लोगों को यकीन है कि नाम बदलने से सर्दी कम लगेगी
दावा किया जा रहा है कि नोएडा-गाजियाबाद में रहने वाले लोगों को ठंड से जल्द राहत मिल जाएगी। क्योंकि, दिल्ली एनसीआर में आने वाले यह शहर यूपी में आते हैं। लेकिन, नोएडा में तो भले ही ठंड का नाम गर्मी हो जाए लेकिन दिल्ली के लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। इसको देखते हुए राजनीति भी तेज हो गई है। ठंड में राजनीति की गर्मी साफ देखी जा सकती है। कई नेताओं ने दावा किया है कि हमारे नेता में दम था इसलिए ठंड का नाम बदली कर दिया। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री कुछ काम नहीं कर रहे और दिल्ली की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में एयरपोर्ट बनेगा, उतरने वाले सभी जहाज़ों को पुष्पक बुलाया जाएगा

काश नाम बदलने से देश की समस्याओं का हल हो जाता तो गरीब का नाम बदलकर अमीर कर देते। किसान का नाम बदलकर अंबानी कर देते। अगर ऐसा होता तो सब ठीक हो जाता। विकास के नाम पर वोट मांगने वाली सरकार क्या नाम बदलने में भरोसा करेगी या फिर ठंड में लोगों को राहत देने के लिए शेल्टर होम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी इस खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर आप बने रहें बकवास न्यूज़ के साथ।

ये भी पढ़ें : रामदेव के फूड पार्क में पहुंची लाखों की भीड़, नहीं मिली पार्क में एंट्री

©BakwasNews

टिप्पणियाँ