![]() |
| कुछ लोग साल भर यही बोलते रहते हैं कि नए साल से जिम ज्वाइन करना है |
ये भी पढ़ें : बगल में लड़की थी फिर भी ट्रेड मिल से उतरा लड़का, घरवालों ने डॉक्टरों से जांच कराई
एक सप्ताह का स्पेशल पैकेज इसलिए दिया गया है क्योंकि जिम मालिक को पता है कि जिम आने का फितूर और बॉडी बनाने का फितूर महज एक सप्ताह ही रहता है। उसके बाद लोग जिम आना बंद कर देते हैं। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया ताकि लोगों की जेब पर ज्यादा असर ना पड़े। इसलिए जिम मालिक ने एक नया तरीका निकाला और नए साल के उपलक्ष में सात दिन का प्रपोजल डेट दे डाला।
ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा
![]() |
| नए साल पर जिम जाने का संकल्प लेना दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेंड है |
ये भी पढ़ें : अमेरिका वाले रिश्तेदार लाए सिर्फ चॉकलेट, परिवार का विद्रोह
जिम के नए प्रपोजल के बारे में सुनकर कई लोग सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कर रहे हैं। एक शख्स ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, बताया कि वह काफी खुश हैं कि उनका इस बार काफी पैसा बच जाएगा। वह पिछले कई सालों से नए साल पर जिम जाने का संकल्प लेते हैं। लेकिन काम ज्यादा होने की वजह से वह जिम कंटिन्यू नहीं कर पाते और उनका सारा पैसा डूब जाता है। इसलिए वह खुशी महसूस कर रहे हैं कि जिम मालिक ने उनकी समस्या को समझा और सात दिन का पैकेज दिया। वह इस साल भी यह पैकेज खरीदेंगे और फिर तीन-चार दिन के बाद जिम जाना बंद कर देंगे। इसलिए इस बार उनका काफी पैसा बचेगा।
ये भी पढ़ें : दिल्ली के प्रदूषण की दुनियाभर में डिमांड बढ़ी, दिल्ली का प्रदूषण देखने आएंगे सैलानी
कई लोगों ने एक सप्ताह के प्रपोजल को सुनने के बाद जिम के मालिक से रिक्वेस्ट किया है कि वह सात दिन की बजाय तीन या चार दिन का कोई नया प्रपोजल निकालें। ताकि उन्हें और भी फायदा हो सके। क्योंकि वह तीन-चार दिन के बाद जिम नहीं जा पाते हैं। अभी देखना होगा कि क्या जिम मालिक अपने ग्राहकों की बात को सुनते हैं या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास की नजर आप बने रहें हमारे साथ।
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें