सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न्यूज चैनल के डिबेट शो में नेताओं में हुई मारपीट, अब पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट में लगाना होगा हेलमेट

sp leader anurag bhadauria and bjp leader gaurav bhatia fight
ज़ी न्यूज़ के डिबेट शो में एसपी नेता अनुराग भदौरिया ने बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से मारपीट की

मारपीट का वीडियो नीचे है

हाल ही में दो पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच न्यूज़ चैनल के डिबेट शो में मारपीट हुई, जिसके बाद से नए कानून बनाने का प्रावधान किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब सभी पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट से पहले हेलमेट खरीदना होगा। साथ ही हेलमेट लगाकर न्यूजरूम के ऑफिस में आना होगा। यह ठीक वैसा ही है जैसा कि मोटरसाइकिल चलाने से पहले आप लाइसेंस बनवाते हैं और लाइसेंस के साथ चलते हैं। इस मामले में कानून बनाया गया है और कानून में लिखा गया है कि कोई भी पार्टी प्रवक्ता अगर बिना हेलमेट के दिखे तो पुलिस उसका चालान काट सकती है।

ये भी पढ़ें : BSP नेता के बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ीं, गुलाबी पैंट पहनने के लिए अलग से चलेगा केस

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक पार्टी नेता ने कहा कि नेताओं के हित के लिए यह फैसला उठाया गया है। क्योंकि आजकल डिबेट में काफी हंगामा हो जाता है। काफी गरमा-गरम बहस के कारण कई प्रवक्ताओं को गुस्सा आ जाता है और गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि वह एक दूसरे पर हाथापाई करने लगते हैं। इसी का नतीजा था कि पिछले सप्ताह भारतीय जनता पार्टी के एक प्रवक्ता और समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद इस तरीके के कानून बनाने की जरूरत महसूस हुई।

sp leader anurag bhadauria and bjp leader gaurav bhatia fight
अनुराग भदौरिया ने अपने पुराने सहयोगी गौरव भाटिया पर डिबेट के दौरान हाथ चला दिया

ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी

पार्टी के प्रवक्ताओं के लिए खास तौर पर बने कानून के मुताबिक, अब प्रवक्ताओं को हेलमेट के साथ-साथ अपने पर संयम भी रखना होगा और एक दूसरे पर सिर्फ जुबानी हमला कर सकते हैं। हाथापाई बिल्कुल भी नहीं की जाएगी। अगर कोई पार्टी का प्रवक्ता ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि किसी भी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता

मारपीट का वीडियो यहां है


न्यूज़ चैनल में डिबेट शो कराने वाले न्यूज एंकरों के लिए कुछ कानून ना बनने से कई टीवी एंकर नाराज हैं। बकवास न्यूज से बात करते हुए, नाम न बताने की शर्त पर एक बड़े टीवी चैनल के बड़े एंकर का कहना था कि जिस तरीके से पार्टी के प्रवक्ताओं के लिए हेलमेट का इंतजाम किया गया है। उनके लिए भी कुछ सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए थे। क्योंकि, उन्हें कई पार्टियों के प्रवक्ताओं को झेलना पड़ता है। कोई कभी भी हमला कर सकता है क्योंकि वह तीखे सवाल पूछते हैं। अब देखना होगा कि सरकार क्या न्यूज़ एंकर उसके लिए कुछ नए कानून बनाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’

©BakwasNews

टिप्पणियाँ