सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

के एल राहुल को ज़ीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे शाहरुख

indian cricketer k l rahul and shahrukh khan
शाहरूख खान के ऑफर से के एल राहुल बेहद खुश हैं
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। वजह थी बल्लेबाजों का फ्लोप प्रदर्शन। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल जीरो रन पर आउट हो गए। जीरो रन पर आउट होना भले ही भारतीय क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आ रहा लेकिन शाहरुख खान उन्हें अपनी फिल्म जीरो का ब्रांड एंबेस्डर बना सकते हैं।  शाहरुख खान के केएल राहुल को जीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाने के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। मुख्य वजह है मीडिया में लगातार उनकी जीरो पर आउट होने को लेकर चर्चा किए जाना।  लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि मीडिया वाले जीरो जीरो बोलेंगे तो इससे शाहरुख खान की फिल्म का प्रमोशन होगा।

ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे

केएल राहुल के जीरो पर आउट होने आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल की काफी आलोचना हो रही। आलोचना करते वक्त हर कोई जीरो शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। क्योंकि राहुल जीरो पर आउट हुए थे। बस इसी को लेकर शाहरुख ने केएल राहुल को चुनने का फैसला किया क्योंकि उनकी फिल्म के प्रमोशन के लिए इससे बेहतर मौका कोई मिल नहीं सकता था। इतना ही नहीं कयास यहां तक के भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों की बढ़ती नजदीकियों की वजह से ही शाहरुख खान आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में खेलने का मौका दे दें। इन सभी बातों को देखते हुए क्रिकेट फैंस के एल राहुल की आलोचना कर रहे हैं
 क्योंकि उनके जीरो पर आउट होने की वजह से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा।

k l rahul clean bowled against Australia
के एल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज़ीरो पर आउट होते हुए
सोशल मीडिया पर केएल राहुल की जीरो पर आउट होने की काफी चर्चा है तो वहीं के एल राहुल की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। वही टीम मैनेजमेंट भी खेल राहुल की फॉर्म को लेकर बोलने पर तैयार नहीं है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं था जबकि के एल राहुल जीरो पर आउट हुए हों, इससे पहले भी वो कई बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।

ये भी पढ़ें : इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म जीरो इसी महीने रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में कई बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इन तीनों कलाकारों की यह दूसरी फिल्म होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी 'अब तक है जान' की तरह बड़े पर्दे पर सुर्खियां बटोर लेगी।

poster of film Zero
शाहरुख खान का फिल्म ज़ीरो का पोस्टर
फिल्म जीरो के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि क्या फिल्म सुर्खियां बटोर पाती है या नहीं। लेकिन, फिलहाल के एल राहुल का शून्य पर आउट होना क्रिकेट फैंस को रास नहीं आ रहा और वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। देखना होगा आने वाले मैचों में केएल राहुल अपने प्रदर्शन को किस तरीके से बदल पाते हैं। क्योंकि उनका फ्लॉप होना टीम इंडिया के हित में नहीं है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर आप बने रहे बकवास न्यूज़ के साथ।

ये भी पढ़ें : श्रीसंत को सुधारने के लिए बिग बॉस के घर में जाएंगे हरभजन सिंह

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...