सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Alexa से पूछा राम मंदिर कब बनेगा, जवाब ने उड़ाए युवक के होश

amazon alexa

साल 2019 का लोकसभा चुनाव दूर नहीं। वहीं, उससे पहले राजनेताओं के बीच राम मंदिर का मुद्दा तेज हो चला है। इसी बीच दुनिया भर में अमेजॉन का Alexa क्रांति लाने का दावा कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि एलेक्सा पर किसी भी सवाल का जवाब मिल सकता है। इसी जवाब को खोजने के लिए जनता ने एलेक्सा का सहारा लेना उचित समझा। बार-बार न्यूज़ चैनल्स पर राम मंदिर के मुद्दे को देखते हुए दिल्ली के रहने वाले हैं आलोक शर्मा ने एक एलेक्सा खरीदा और उनसे पूछा राम मंदिर कब बनेगा ?

ये भी पढ़ें : अमेजन की एलेक्सा ने गाने के बदले दी गाली, पड़ोसी पहुंचे कोर्ट

कस्टमर का सवाल सुनने के बाद एलेक्सा कुछ देर के लिए चुप रहा और उसके बाद हैंग हो गया। आलोक का कहना है कि उसने काफी वक्त तक इसका जवाब ढूंढने की कोशिश की। लेकिन अपने आप को महाज्ञानी कहने वाला एलेक्सा कुछ भी बोल नहीं पाया। बल्कि इसके बदले कई तरीके के भाषण चलने। एक भाषण में एक नेता को कहते सुना जा सकता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे।

ये भी पढ़ें : सरकार का ऐलान, राम मंदिर कारसेवा को रोज़गार गारंटी से जोड़ा जाएगा

ram temple ayodhya

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए हैं आलोक ने बताया कि एलेक्सा पर दूसरे भाषण में एक नेता ने कहा कि मंदिर वहीं बनाएंगे। लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। राम मंदिर के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है लेकिन तारीख का आज तक पता नहीं चल पाया है। आलोक ने कहा कि वह अखबार की हेड लाइन से लेकर टीवी की सुर्खियों तक में राम मंदिर का जिक्र सुनने और पढ़ने को मिलता है। लेकिन यह मुद्दा कब खत्म होगा यह किसी को भी नहीं पता। यही वजह है कि उसने तकनीक के दौर में एलेक्सा को खरीदने का फैसला किया लेकिन अफसोस एलेक्सा ने भी उसके सवाल का जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’

सवाल का जवाब नहीं मिलने पर एलेक्सा कंपनी की ओर से सफाई दी गई है। कंपनी का कहना है कि हम सिर्फ उसी सवाल का जवाब दे सकते हैं जो सवाल हकीकत में हो। इस तरीके का सवाल जब देश के नेता ही नहीं दे रहे हैं तो उनसे ऐसे सवाल क्यों पूछे जाते हैं। कंपनी ने बताया कि इस तरीके के सवाल पूछना सरासर गलत है।  वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ सरकार तकनीक की बात करती है। जबकि तकनीकी वाले सारे इंस्ट्रूमेंट सरकार में काम नहीं कर रहे। अब एलेक्सा का भी यही हाल है। यह सरकार तकनीकी विरोधी है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में एयरपोर्ट बनेगा, उतरने वाले सभी जहाज़ों को पुष्पक बुलाया जाएगा

इन आरोपों के ऊपर सरकार के कई प्रवक्ता सामने आए और सरकार को डिफेंड किया। सरकार के प्रवक्ताओं का कहना था कि अगर किसी कंपनी का कोई इंस्ट्रूमेंट काम नहीं करता है तो इसमें सरकार का कोई दोष नहीं है। हालांकि, सरकार की ओर से फिर दोहराया गया कि मंदिर वहीं बनेगा और मंदिर बनाकर रहेंगे। हालांकि, एक बार फिर मंदिर की तारीख का ऐलान नहीं किया गया और सरकार के प्रवक्ताओं ने अपना पल्ला झाड़ लिया। अभी देखना होगा कि क्या मंदिर बन पाता है या नहीं। वहीं क्या एलेक्सा भविष्य में इस तरीके के सवालों का जवाब दे पाएगा। इस पूरी खबर की अधिक जानकारी के लिए आप जुड़े रहे बकवास न्यूज के साथ।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में एयरपोर्ट बनेगा, उतरने वाले सभी जहाज़ों को पुष्पक बुलाया जाएगा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...