सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी

indian cricketer rohit sharma in Australia
पहली पारी में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ बचते-बचते अर्धशतक बनाया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। टेस्ट मैच की खास बात रही चेतेश्वर पुजारा का शतक। तो वहीं, कप्तान विराट कोहली के शानदार 82 रन। इसके अलावा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा ने भी शानदार नाबाद 62 रन बनाए। रोहित शर्मा के बल्ले से निकली यह रन भारत के लिए इसलिए भी अहम हैं क्योंकि वो काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे, कई क्रिकेट के जानकार तो उन्हें अगले मैच से बाहर करने की बात कर रहे थे। वहीं, क्रिकेट के कुछ जानकारों का कहना है कि यह ऑस्ट्रेलिया की नई चाल हो सकती है।

ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे

क्रिकेट को करीब से समझने वाले लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा का अर्ध-शतक भारत को धोखा देने की एक चाल हो सकती है। क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम धोखा देने में माहिर है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज चाहते हैं कि रोहित शर्मा को अर्ध-शतक बना दें, जिसके बाद उन्हें पूरी सीरीज में बाहर नहीं किया जाएगा और वह उन्हें आसानी से आउट कर सकते हैं। हो सकता है इसी को देखते हुए रोहित शर्मा को तीसरे टेस्ट मैच में रन बनाने का मौका जानबूझ कर दिया गया हो।

ये भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान

एशियाई पिचों पर रनों का अंबार लगाने रोहित शर्मा हमेशा से विदेशी पिचों पर संघर्ष करते दिखे हैं। कई बार उनके बारे में बात भी कही जाती है कि बीसीसीआई को रोहित शर्मा को देसी पिचों को विदेश में ले जाने की इजाजत दे देनी चाहिए। ताकि, वह विदेश में जाकर कुछ रन बना सके। विदेशी पीचें रोहित शर्मा के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही हैं। क्योंकि जिस अंदाज के साथ वह एशिया में रन बनाते हैं वैसा अंदाज विदेशों में नहीं दिखता है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अभी तक रोहित शर्मा फ्लॉप शो दिखा रहे थे।

indian cricketer rohit sharma in Australia
रोहित शर्मा दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन ही बना पाए
ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में पूरी दुनिया जानती है कि स्लेजिंग से लेकर धोखाधड़ी में उनका मुकाबला शायद ही कोई कर सके। भले ही मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल ना दिखा सके। लेकिन मैदान के बाहर उनका मीडिया, उनके प्रशंसक दूसरी टीमों को चिढ़ाने और डिस्टर्ब करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने फायदे के हिसाब से रणनीति बनाने वाली टीम के बारे में अब रोहित शर्मा के बारे में भी कहा जा रहा है कि जानबूझकर उन्हें रन बनाने दिए गए। क्योंकि, जिस तरीके से रोहित शर्मा दो टेस्ट मैचों में फ्लॉप हुए उसको देखकर यह अंदाजा कतई नहीं लगाया जा सकता था कि मेलबर्न की पिच पर वह कुछ करिश्मा करेंगे। हालांकि रोहित शर्मा का रन बनाना भारत के लिए एक अच्छी बात है और उनका फॉर्म में लौटना टीम के लिए और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर है।

ये भी पढ़ें : खेलों में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग

अभी देखना होगा कि आने वाले मैचों में रोहित शर्मा क्या अपनी फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या फिर वही विदेशों में फ्लॉप होने की कहानी को दोहराएंगे। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर, आप बने रहें बकवास न्यूज़ के साथ

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...