सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजा, मंत्री, चोर और सिपाही वाले खेल से चुने जा रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल

sachin pilot ashok gehlot jyotiraditya sindhia kamalnath
ज्योतिरादित्य और सचिन पायलट ने खेल में चालाकी करने का आरोप लगाया है
देश में हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। वहीं, कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने का दावा कर रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर लंबी माथापच्ची चली। मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री का कार्यभार दिया गया है। वहीं,  राजस्थान में यह जिम्मेदारी अशोक गहलोत संभालेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री चुने की यह प्रक्रिया कोई आसान नहीं थी। कांग्रेस पार्टी को करीब से जाने वाले लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खास तरीका अपनाया इसके बाद उन्होंने तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री का चुनाव किया।

ये भी पढ़ें : न्यूज चैनल के डिबेट शो में नेताओं में हुई मारपीट, अब पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट में लगाना होगा हेलमेट

बचपन में आपको राजा, मंत्री, चोर, सिपाही की कहानी याद होगी। तब पर्ची पर यह नाम लिखकर फेंक दिया जाता था और उससे चुनाव किया जाता था कि कौन क्या बनेगा। उसी तरीके से इन राज्यों में भी मुख्यमंत्री को चुना गया। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता इस दावे के पक्ष में नजर नहीं आते। राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने से पहले राजा, मंत्री, चोर और सिपाही के तरीके का सहारा लिया गया। राजनीति में आने से पहले जादूगरी का काम करने वाले अशोक गहलोत ने यहां बाजी मार ली। राजनीति के खेल में पुराने हो चुके अशोक गहलोत यहां भी अपना एक्सपीरियंस दोहराने से नहीं चूके और अपने काम की दुहाई दी गई और उन्हें आखिरकार मुख्यमंत्री बनाना ही पड़ा।इस पूरी कवायद में सचिन पायलट देखते रह गए और उन्हें डिप्टी चीफ मिनिस्टर के पद से ही संतुष्ट होना पड़ा।

ये भी पढ़ें : एग्जिट पोल को 'आप' ने बताया गलत, किया सरकार बनाने का दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को चुना है। हालांकि, यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए उन्हें लंबा वक्त लिया और इसके लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी उनके घर आई जिसके बाद राहुल गांधी ने फैसला लिया।

childhood game chor sipahi raja mantri
राहुल गांधी के मुताबिक इस खेल में उन्हें बचपन से महारत हासिल है
भले ही मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने में राहुल गांधी को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। लेकिन, राजस्थान के लिए उन्हें काफी इंतजार करवाया। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम पर काफी माथापच्ची होती रही। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सचिन पायलट खुद को मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे थे। लेकिन अशोक गहलोत को रोकना राहुल गांधी के लिए आसान नहीं था और यही वजह है कि अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया वहीं सचिन पायलट को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : महागठबंधन में शामिल होंगे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद

अभी देखना होगा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के बाद छत्तीसगढ़ में किसे कमान सौंपी जाती है। छत्तीसगढ़ की गद्दी के लिए कई नेता दिल्ली के दरबार में हाजिरी तो लगा रहे हैं लेकिन अभी तक नाम तय नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किस प्रक्रिया का सहारा लेते हैं। यह देखना होगा, क्या इस बार भी राजा, सिपाही चोर, मंत्री तकनीक का सहारा लिया जायेगा या इस बार राहुल गांधी किसी और तकनीक का सहारा लेंगे। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी हमारी नजर। आप बनें रहे बकवास न्यूज के साथ।

ये भी पढ़ें : गांधी जी की बात मानने पर पत्नी ने पति को पीटा, समझौता कराने में पुलिस के छूटे पसीने

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...