New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना पढ़े रिप्लाई किया- सेम टू यू
साल 2018 बीत रहा है साल 2019 यानी की नया साल शुरू हो रहा है। 2019 के शुरू होने से पहले ही लोगों ने अपने सगे संबंधियों को नए साल की बधाई देना शुरू कर दिया है। इसके लिए हिंदी-अंग्रेजी में हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज एक दूसरे को भेजे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मानो फॉर्वडिड मैसेज की बाढ सी आ गई है। किसी भी मैसेज को देखते ही लोग अपने दोस्तों, सगे-संबंधियों को मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं। मैसेज के आखिर में लिख देते हैं हैप्पी न्यू ईयर। इसी बीच राजधानी दिल्ली में किसी पत्रकार ने अपने किसी दोस्त को एक दुर्घटना की खबर भेजी। लेकिन सामने वाले ने बिना इसे ठीक से पढ़ें उसके नीचे हैप्पी न्यू ईयर लिखकर फॉरवर्ड कर दिया।
ये भी पढ़ें : वायरल मैसेज WhatsApp पर फॉरवर्ड नहीं करता था युवक, रिश्तेदारों ने तोड़ा नाता
मैसेज में लिखा गया था कि दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक घर में चोरी हो गई और चोर भाग रहा था तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी वजह से उसकी टांग टूट गई। लेकिन, इस खबर को बिना पढ़े दोस्त ने अपने करीब 50 दोस्तों को इसे फॉरवर्ड कर दिया। इतना ही नहीं फॉरवर्ड करने के लिए के साथ ही नीचे लिख दिया हैप्पी न्यू ईयर।
ये भी पढ़ें : व्हाट्सएप पर भगवान की फोटो 20 लोगों को शेयर करने पर भी नहीं मिली अच्छी खबर, सदमे में युवक
इस मैसेज को पढ़ने के बाद कई दोस्तों ने रोहित नाम के शख्स से रिश्ता नाता तोड़ लिया। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक दोस्त ने बताया कि रोहित चाहता है कि उनका आने वाला साल खराब हो जाए। इसीलिए इस तरीके के मैसेज भेज रहा है। इस शख्स का कहना था कि कोई नए साल की मुबारक बात ऐसे कैसे कर सकता है। नया साल एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जाता है। वहीं, रोहित उन्हें इस तरीके के मैसेज करके नेगेटिविटी फैला रहा है यही वजह है कि आज से वह रोहित से बातचीत नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप होगा आधार से लिंक
इतना ही नहीं पुलिस में काम करने वाले एक शख्स ने रोहित के खिलाफ वसंत कुंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में काम करने वाले शख्स का कहना था कि कोई भी व्यक्ति नए साल की मुबारक बात ऐसे नहीं देता है ऐसे में रोहित को सजा मिलनी चाहिए। आरोप लगाया गया कि रोहित ने उनके साल की शुरुआत को खराब कर दिया।
ये भी पढ़ें : मदर्स डे पर मां की फोटो न लगाने पर युवक को घर से निकाला
वहीं, इस मामले पर गिरता देख रोहित ने सफाई दी और कहा कि उनसे यह मैसेज गलती से चला गया। रोहित के मुताबिक उनका फोन हैंग कर गया था, जिसकी वजह से वो समझ नहीं पाए कि कौन सा मैसेज भेज रहे हैं। रोहित ने सभी से माफी मांगी है। अभी देखना होगा कि रोहित के दोस्त उसके साथ क्या करते हैं। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास न्यूज कि नजर आप बनें रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें