सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग

yogi adityanath and rahul gandhi
राहुल गांधी के मुताबिक योगी की रैलियों से कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है
हाल ही में देश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तीन राज्यों में जीत हुई। जीत के बाद पूरी पार्टी गदगद है वजह साफ है तीन राज्यों में सत्ता की गद्दी पर कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री बैठे हैं। वहीं, इन जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का आलाकमान चाहता है कि स्टार कैंपेन के लिए योगी को कमान दी जाए। योगी मतलब योगी आदित्यनाथ।

ये भी पढ़ें : राजा, मंत्री, चोर और सिपाही वाले खेल से चुने जा रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल

फिलहाल योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन, कांग्रेस पार्टी चाहती है कि अब योगी आदित्यनाथ उनके लिए कैंपेन करें। क्योंकि, योगी आदित्यनाथ अभी तक हाल ही के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार कैंपेनर थे और अपनी पार्टी के लिए वह कैंपेन कर रहे थे। इसी कैंपेन की वजह से कांग्रेस पार्टी मान रही है कि कांग्रेस पार्टी को सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस कार्यकर्ता झप्पी के लिए बाज़ार में खड़ा हुआ, महिलाओं ने की पिटाई

आपको बता दें, योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ संबित पात्रा को भी कांग्रेस पार्टी का स्टार कैंपेनर बनाने की मांग चल रही है। वजह साफ है हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत मिली, जिसके बाद तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की गद्दी पर कांग्रेस पार्टी के नेता बैठे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता अपने नेताओं को श्रेय देने से ज्यादा योगी आदित्यनाथ और संबित पात्रा पर ध्यान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : जब कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

yogi adityanath
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में योगी आदित्यानथ के जमकर रैलियां की थीं

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए,  नाम नहीं बताने की शर्त पर एक कांग्रेस पार्टी नेता ने बताया कि वह चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करें। क्योंकि, अगर वह अभी से प्रचार करेंगे तो साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा। इसका नतीजा वह हाल ही में हुए चुनाव में देख चुके हैं। इन तीन चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा था, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें : महागठबंधन में शामिल होंगे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद

हालांकि, इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। अभी देखना होगा क्या योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पार्टी के स्टार कैंपेनर बनेंगे या फिर वह भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम करते रहेंगे। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास में उसकी नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...