![]() |
| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल में अलग-अलग दावे किए गए हैं। कई एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि भाजपा की सत्ता में वापसी मुश्किल है तो वहीं किसी में कांग्रेस पार्टी को विजेता की तरह पेश किया जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने सभी एग्जिट पोल को गलत बताते हुए कहा है कि यह सारे एग्जिट पोल गलत हैं और सरकार उन्हीं की बनने वाली है। दूसरी पार्टियों पर काम में उंगली करने का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने इस बार टीवी चैनलों पर आरोप लगाया है। साथ ही सभी एग्जिट पोल को झूठा तक कह दिया गया। आम आदमी पार्टी दावा कर रही है सरकार उन्हीं के बनने वाली है, क्योंकि जनता उन्हें पसंद करती है। जिसकी वजह से वह उन्हें ही वोट करेगी।
ये भी पढ़ें : गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़
एक आम आदमी पार्टी ने नेता ने तो यहां तक कह दिया कि एग्जिट पोल में मीडिया ने जब सर्वे किया तो आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने यह बताने से इंकार कर दिया कि उन्होंने वोट किसे दिया था। इस वजह से एग्जिट पोल गलत है, जिसकी वजह से उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार उन्हीं की बनने वाली है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से इस तरीके के बयान आने के बाद से राज्य में कार्य कर रहे दूसरे पार्टी नेताओं ने अपने अपने मुख्यमंत्री बनने के दावे पेश करने शुरू कर दिए हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसा पंजाब के विधानसभा चुनाव के वक्त हुआ था चुनाव होने के बाद कई पार्टी नेताओं ने खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया था।
![]() |
| आम आदमी पार्टी ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है |
मीडिया में कोई भी नेता सामने आकर खुद को मुख्यमंत्री घोषित नहीं कर रहा। ऐसा आम आदमी पार्टी में ही नहीं बल्कि कांग्रेस में भी नजर आ रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना इन राज्यों के लिए अभी तक कांग्रेस की तरफ से किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगी है। राजस्थान में कई नाम सामने जरूर आ रहे हैं लेकिन सत्ता की गद्दी पर कौन बैठेगा और गद्दी पर बैठ कर सर पर मुकुट कौन पहनेगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि,अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम पर चर्चा चल रही है लेकिन अभी तक पार्टी की तरफ से इस पर कुछ कहा नहीं गया है। कांग्रेस में भले ही कुछ ना कहा जा रहा हो, लेकिन आम आदमी पार्टी की तरफ से काफी कुछ कहा जा रहा है। एग्जिट पोल से लेकर चुनावी नतीजों तक आम आदमी पार्टी की नजर नतीजों पर बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार का ऐलान, दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे उप-राज्यपाल
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें