सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर छाया कॉफी का खौफ, ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप देखते ही भड़के क्रिकेटर

Hardik pandya and k l rahul with karan jauhar in kofee with karan
कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और के एल राहुल 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस वक्त विदेशी धरती पर क्रिकेट खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की नजर अब न्यूजीलैंड में भी पताका फहराने की है। जीत के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस करने के बाद जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो इसी दौरान किसी ने ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप रख दिया। इसको देखते ही कई खिलाड़ी भाग गए। तो वहीं कई खिलाड़ी गुस्सा हो गए। खिलाड़ियों का कहना था कि उन्हें फंसाने की यह एक साजिश है। विरोधी टीम चाहती है कि कॉफी को देखकर वह कुछ ऐसी वैसी बात कह दें,जिसकी वजह से बीसीसीआई उन पर एक्शन ले और वो मैच ना खेल सकें।

ये भी पढ़ें : कोहली के साथ मैच देखकर अनुष्का ने भी सीख लिया क्रिकेट, महिला टीम में होंगी शामिल

बता दें, हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को कॉफी विद करण के शो में कुछ विवादित बयान देने की वजह से टीम इंडिया से बाहर तक होना पड़ा, बाहर होने के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों को कड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों क्रिकेटरों के बारे में कड़ी टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ समय पहले सेलिब्रिटी शो करण विद कॉफी शो में इन खिलाड़ियों ने महिलाओं पर कई तरीके की टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने एक्शन लिया और इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद से टीम इंडिया में कॉफी का नाम सुनते ही दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें : टेंशन में BCCI - क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी टीम उतारेंगे साधु, कुंभ के बाद लिया जाएगा फैसला

dressing room of indian cricket team
भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम की एक्सक्लूसिव तस्वीर
बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों ने चाय और कॉफी से संयास ले लिया है। अब टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी कॉफी नहीं पीता और कॉफी का नाम सुनते ही भड़क उठता है। खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टाफ को भी चाय और कॉफी ना मिलने की वजह से काफी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से कॉफी पीते थे । लेकिन कॉफी विद करण के कांड के बाद से उन्हें कॉफी नसीब नहीं हो रही है। इस मुद्दे पर बात करते हुए एक सीनियर खिलाड़ी का कहना था कि कॉफी पहले ही हमारे दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर चुकी है अब वह नहीं चाहते कि इसका खामियाजा किसी दूसरे खिलाड़ी को भी भुगतना पड़े। अभी देखना होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों से कॉफी का खौफ कितने दिनों में निकल पाता है। इस खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर आप बनें रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...