![]() |
| वंदे मातरम गाना सिखाने वाले कोचिंग सेंटर का विज्ञापन |
ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’
कोचिंग क्लास का वीडियो यहां हैं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में वंदे मातरम को तीन दिन में सीखा जा सकता है और तीन दिन के 300 ₹ देने होंगे। इतनी कम फीस और इतना बड़ा काम। इसको देखते हुए कई नेताओं ने कोचिंग सेंटरों के मालिकों से संपर्क किया। हालांकि पहले दिन आम लोग कम ही दिखे वहीं नेताओं की भीड़ ज्यादा थी। अपने आप को सबसे ज्यादा राष्ट्रवादी कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता कोचिंग सेंटरों में बैठे देखे गए। इन नेताओं का दावा है कि वह पक्के राष्ट्रभक्त तो हैं लेकिन उन्हें वंदे मातरम पूरा याद नहीं है। एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि वह इन कोचिंग सेंटरों में देखना चाहते हैं कि वंदे मातरम गीत सिखाने वाले टीचर ठीक से गीत सिखा रहे हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें : सरकार का ऐलान, राम मंदिर कारसेवा को रोज़गार गारंटी से जोड़ा जाएगा
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक नेता का कहना था कि वह कोचिंग सेंटरों में इसलिए आए हैं कि वह देखना चाहते हैं कि टीचर किस तरीके से यह गीत सिखा रहे हैं। नेता जी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि देश में वंदे मातरम गीत के लिए कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, हालांकि, जब नेता जी से पूछा गया क्या उन्हें वंदे मातरम आता है तो उन्होंने तुरंत हामी भरी लेकिन साथ ही साथ गाने से इंकार कर दिया और बताया कि वह एक तय वक्त पर ही गीत गाते हैं जैसे कि सुबह चार बजे।
ये भी पढ़ें : अयोध्या में एयरपोर्ट बनेगा, उतरने वाले सभी जहाज़ों को पुष्पक बुलाया जाएगा
वंदे मातरम को लेकर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इन कोचिंग सेंटरों में आना चाहिए और वंदे मातरम गीत सीखना चाहिए। एक नेता का दावा था कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश में वंदे मातरम के सेंटर खोलें। हालांकि, इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। अभी देखना होगा कि वंदे मातरम सिखाने के लिए खोले गए कोचिंग सेंटर कितने दिनों तक खोले जाते हैं। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास ने उसकी नजर आप बने रहें हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : BSP नेता के बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ीं, गुलाबी पैंट पहनने के लिए अलग से चलेगा केस
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें