![]() |
| युवक मोबाइल में इतना खोया हुआ था कि उसे ऑपरेशन का पता ही नहीं चला |
इंटरनेट के ज़माने में हम मोबाइल में कितना खो जाते हैं, हमें पता ही नहीं चलता है। आज कल मोबाइल में देखते देखते वक्त कब बीत जाता है इसके कुछ ख़बर ही नहीं होती। ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला है मुंबई के एक अस्पताल में, जब एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को कई तरह की बीमारियां थी। वहीं उसका पैर भी टूटा हुआ था। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन करना शुरू किया तो युवक को इसकी भनक भी नहीं लगी। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने बिना बहस के युवक का ऑपरेशन कर डाला। ऑपरेशन ख़त्म होने के बाद डॉक्टरों द्वारा युवक को बताया गया कि उसके पैर का ऑपरेशन कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा
डॉक्टरों की बात सुनकर युवक एकदम से हैरान हो गया। युवक को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है। युवक ने डॉक्टरों से दोबारा पूछा- आपने क्या कहा ,एक बार फिर से कहिए। इस पर डॉक्टर ने फिर जवाब दिया, आपके पैर का ऑपरेशन कर दिया गया है। युवक एकदम से आश्चर्यचकित था कि बिना उसे पता लगे आखिरकार डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कैसे कर दिया।
ये भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप होगा आधार से लिंक
युवक ने डॉक्टरों से पूछा कि क्या आप लोगों ने कोई नई तकनीक का इजाद किया है। जिसे बिना मरीज को पता लगे ऑपरेशन कर दिया जाता है। इस पर डॉक्टरों का कहना था कि आप मोबाइल में इतना खोए हुए थे कि आपको पता ही नहीं चला कि आप का ऑपरेशन कब कर दिया गया। इस पर युवक का कहना था कि वह मोबाइल में गेम खेल रहा था। साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड के व्हाट्सएप मैसेजेस के जवाब भी दे रहा था। यही कारण था कि वह मोबाइल में इतना खो गया कि उसे कुछ पता ही नहीं चला।
ये भी पढ़ें : वायरल मैसेज WhatsApp पर फॉरवर्ड नहीं करता था युवक, रिश्तेदारों ने तोड़ा नाता
![]() |
| पूरी सर्जरी के दौरान युवक की नज़र मोबाइल से नहीं हटी |
बकवास न्यूज़ ने जब युवक ने इस बारे में बात की तो युवक का कहना था कि अब उसका पैर ठीक है। उसे पता ही नहीं चला कि डॉक्टर ने कब उसका ऑपरेशन कर दिया। जब डॉक्टर ने हाथ लगाकर उसे हिलाया और बताया कि उसके पैर का ऑपरेशन हो गया है, तब जाकर उसे इस बात का पता चला कि उसका ऑपरेशन हो चुका है। युवक का कहना था कि वह अच्छा महसूस कर रहा है। उसे नहीं पता चला कि पूरे ऑपरेशन के दौरान कुछ दर्द भी नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें : व्हाट्सएप पर भगवान की फोटो 20 लोगों को शेयर करने पर भी नहीं मिली अच्छी खबर, सदमे में युवक
इस पूरे मामले पर डॉक्टरों का कहना है कि अब आगे से वह दूसरे मरीजों के साथ भी ऐसा ही करने वाले हैं। वह बेहोशी का इंजेक्शन ना देकर मरीजों के हाथ में मोबाइल देने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा हो जाता है तो ऑपरेशन में काफी पैसा बचाया जा सकता है। देखना होगा कि क्या डॉक्टर ऐसा कर पाते हैं या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर, आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना पढ़े रिप्लाई किया- सेम टू यू
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें