सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

congress president rahul gandhi with his sister priyanka gandhi vadra
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी है
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। खुफिया सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी कई तरीके की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। ताकि कांग्रेस पार्टी जीत सके और वह प्रधानमंत्री बन सकें। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भाई-बहनों की तलाश कर रहे हैं जो उन्हें चुनाव लड़ने में मदद कर सकें और वोट ले सकें। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदारों से संपर्क साधा है। हालांकि, दूर के रिश्तेदारों में वरुण गांधी का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें : जब कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि यह दूर के रिश्तेदार कौन हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए भाई बहनों की तलाश की जा रही है। क्योंकि अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो उनका चुनाव लड़ना आसान हो जाएगा और आसानी से देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?

एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बकवास न्यूज को बताया कि पिछले कई महीनों से राहुल गांधी एक नया फार्मूला खोज रहे हैं जिसके तहत भाई और बहन को ढूंढा जाएगा। जो कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे सके जिसके तहत अगर एक परिवार से एक भाई बहन उन्हें वोट देता है तो 125 करोड़ के देश में उन्हें 50 करोड़ से ज्यादा वोट मिल जाएंगे। ऐसा होने से कांग्रेस पार्टी इतिहासिक मतों से जीत सकेंगी।

ये भी पढ़ें : राजा, मंत्री, चोर और सिपाही वाले खेल से चुने जा रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल

राहुल गांधी का यह फॉर्मूला फिलहाल कई नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन किसी नेता की हिम्मत नहीं हो रही है कि राहुल गांधी के फार्मूले पर सवाल उठाए। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने राहुल गांधी का साथ देने का फैसला किया है। कई नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी एक युवा नेता हैं और उनकी सोच युवा है इसी को देखते हुए वो जो कुछ कर रहे हैं वह ठीक ही होगा और युवाओं उन्हें आसानी से वोट भी दे देंगे। जैसा कि हाल ही के 3 राज्यों के चुनाव में देखा गया।

congress president rahul gandhi with his sister priyanka gandhi vadra
प्रियंका गांधी पहले भी अपने भाई और मां के लिए चुनाव प्रचार करती रही हैं
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पिछले कई महीनों से एक कमरे में बंद करके कई सारे भाषण सुने। इन भाषणों में उन नेताओं के बारे में राहुल गांधी ने खासतौर पर जानकारी ली जो भाषण शुरु होने से पहले भाइयों और बहनों कहकर जनता को संबोधित करते थे। लेकिन कई दिनों तक भाषण देखने के बाद राहुल गांधी को कोई भी ऐसा कांग्रेसी नेता नहीं मिला जो इस तरीके की बात करता हो। राहुल गांधी इससे खासे नाराज नजर आए।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग

नेताओं के मुताबिक, राहुल गांधी का कहना है कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण की शुरुआत में भाइयों और बहनों का इस्तेमाल करते हैं इसलिए जनता उन्हें ज्यादा पसंद करती है और जनता उन्हें वोट देती है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी ऐसा करना चाहिए।ताकि जनता उन्हें वोट दे सके और वह जीत जीत सकें। इसी सिलसिले में राहुल गांधी आने वाले फरवरी महीने में कांग्रेस के नेताओं के साथ एक मीटिंग भी करने वाले हैं जिसमें वह खास तौर पर हिदायत देंगे कि सभी को भाषण की शुरुआत में भाइयों और बहनों कहना है। देखना होगा कि राहुल गांधी के फार्मूले पर कांग्रेस के नेता कितना अमल कर पाते हैं और अमल करने के बाद कांग्रेस पार्टी को क्या फल मिल पाता है। इस खबर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर, आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : महागठबंधन में शामिल होंगे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...