सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गर्लफ्रेंड को 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दिखाने ले गया भक्त, इंटरवल से पहले ही ब्रेक-अप हुआ

प्रतीकात्मक तस्वीर
हाल ही में एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई। फिल्म काफी समय से सुर्खियों में रही है। जिसकी वजह से हर किसी में फिल्म को देखने की उत्सुकता है। इसी को देखते हुए एक भक्त अपनी गर्लफ्रेंड को यह फिल्म दिखाने के लिए ले गया। लेकिन, इंटरवल से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। वजह थी, फिल्म का बोरिंग होना। यहां तक तो बात ठीक थी लेकिन भक्त की गर्लफ्रेंड ने फिल्म के इंटरवल के दौरान फिल्म को बोरिंग बताते हुए घर जाने की बात कही। इससे भक्त यानि बॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा यह फिल्म बोरिंग कैसे हो सकती है! इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिखाया गया है। लेकिन राजनीति और विवादों से हमेशा से दूर रहने वाली गर्लफ्रेंड को अपने बॉयफ्रेंड यानी भक्त की बात बुरी लगी। तो उसने असहमति जता दी। जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने तुरंत कहा -ब्रेकअप ब्रेकअप ब्रेकअप।

ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE - मनोहर लाल खट्टर पर बनेगी एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म

तीन बार लगातार ब्रेकअप ब्रेकअप ब्रेकअप कहने से दोनों का 10 साल पुराना रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने की वजह फिल्म थी लेकिन जब इस बारे में बकवास न्यूज़ ने गर्लफ्रेंड से बात की तो गर्लफ्रेंड का कहना था कि उसे नहीं पता था उसका बॉयफ्रेंड इतना मूर्ख है। किसी बोरिंग फिल्म को वह अच्छी फिल्म कैसे बता सकता है। गर्लफ्रेंड के मुताबिक उसे फिल्म में कुछ भी अच्छा नहीं लगा।

ये भी पढ़ें : आरक्षण पर फिर हुआ बवाल, पतियों ने की टीवी देखने के वक्त में 10 फीसदी आरक्षण की मांग

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, गर्लफ्रेंड का कहना था कि वो सिर्फ अनुपम खेर को देखने के लिए सिनेमा हॉल में गई थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि फिल्म में राजनीति के बारे में बात की जाएंगी और ऐसी राजनीति जिसके बारे में ना उसने कभी सुना है ना उसने कभी पढ़ा है। यही कारण था कि उसे फिल्म बोरिंग लगी और उसने अपने बॉयफ्रेंड से यहां से जाने के लिए कहा। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड मूर्ख है और अच्छा हुआ ऐसे मूर्ख से उसका पल्लू छूटा।

ये भी पढ़ें : वंदे मातरम सिखाने के लिए खुले कोचिंग सेंटर, 300 रूपए फीस लेकर पक्का राष्ट्रभक्त बनाने का दावा

anupam kher in the accidental prime minster
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी है

इस पूरे विवाद के बारे में भक्त बॉयफ्रेंड का कहना था कि वह उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराएगा। क्योंकि उसने उसकी पसंद को नकारा है। बॉयफ्रेंड के मुताबिक फिल्म में कोई कमी नहीं थी। बस उसकी गर्लफ्रेंड की सोच में कमी थी, जिसकी वजह से उसे फिल्म पसंद नहीं आई। भक्त बॉयफ्रेंड के मुताबिक, उसकी गर्लफ्रेंड की उम्र से ज्यादा अनुपम खेर को फिल्मों में काम करने का अनुभव है। ऐसे अनुभवी अभिनेता के बारे में वह कुछ भी कह देती है। बिना सोचे समझे। बॉयफ्रेंड का कहना था कि 2004 से 2014 के बीच कि राजनीति हाल के बारे में फिल्म को बताया गया है और उन्हें लगता है कि सभी को ये फिल्म देखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : युवक कर रहा था टैंक खरीदने की कोशिश, पुलिस की पड़ताल में बताया ट्रैफिक जाम से था परेशान

भक्त के मुताबिक, वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किसी की भी नहीं सुन सकते चाहे वह कोई भी हो उनकी गर्लफ्रेंड ने ऐसी गलती की इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। अभी देखना होगा कि क्या भक्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दोबारा रिश्ते सामान्य कर पाते हैं या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर, आप बने रहें बकवास न्यूज के साथ।

ये भी पढ़ें : गोली नहीं ठांय-ठांय से काम चलाते थे दरोगा जी, असली गोली खाकर पहुंच गए अस्पताल

©BakwasNews

टिप्पणियाँ