सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरक्षण पर फिर हुआ बवाल, पतियों ने की टीवी देखने के वक्त में 10 फीसदी आरक्षण की मांग

husband angry after wife didnt gave tv remote
रिमोट पर बराबरी का हक नहीं मिलने से पति बेचारे परेशाना हैं
केन्द्र सरकार ने हाल ही में सवर्णों को दस फ़ीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। इस आरक्षण के फैसले के बाद कई लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की है तो वहीं कईयों ने दुख जताते हुए मोदी सरकार की आलोचना की है। वहीं, इस फैसले के बाद देशभर के पतियों में भी एक उम्मीद की उमंग पैदा हुई है। कई पतियों ने मोदी सरकार से मांग की है कि उन्हें भी पत्नियों के टीवी देखने के वक्त में से 10 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाए। इसी मांग को देखते हुए बताया जा रहा है कि आने वाली 30 तारीख को कई पति संसद के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक पति ने बताया कि वह 10 घंटे का वक्त ऑफिस में बिताते हैं और घर में आने के बाद उन्हें 5 मिनट भी टीवी देखने की इजाजत नहीं होती है। वजह होती है उनकी पत्नी के सीरियलों का वक्त हो जाता है, जिसकी वजह से उनकी पत्नी उन्हें टीवी का रिमोट नहीं देती हैं। यही कारण है कि उन्होंने मोदी सरकार से मांग कि है कि उन्हें भी आरक्षण दिया जाए ताकि वो टीवी देख सकें।

ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

हालांकि, जब बकवास न्यूज़ ने कुछ पत्नियों से बात की तो उनका कहना था कि पत्तियों का आरोप सरासर गलत है। क्योंकि वह ऑफिस में उन्हें बिना बताए टीवी देख लेते हैं और दिन में कोई सीरियल नहीं आते हैं सारे सीरियल शाम के वक्त शुरू होते हैं और रात तक चलते हैं ऐसे में वह अपना कीमती वक्त पतियों को नहीं दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें : चीनी लड़की की चीनी चाल, 20 लड़कों को प्यार में फंसाकर लिए 20 आईफोन, बेचकर खरीद लिया घर

patni pidit sangh protest
पत्नी पीड़ित संघ भी विरोध का समर्थन कर रहा है
पत्नी का कहना था कि यही वजह है कि उन्होंने अपने पति को टीवी देखने की इजाजत नहीं दी। आरक्षण के बारे में पत्नियों का कहना था कि अगर सरकार 10 फीसदी का आरक्षण देती भी है तो इस बात का कोई फैसला करेगा कि कौन सा वक्त चाहिए। शाम का, सुबह का, या पूरे 24 घंटे में से दस मिनट चाहिए। पत्नी का कहना था कि उन्होंने एक दो बार अपने पति को विज्ञापन के वक्त टीवी का रिमोट दिया था। लेकिन, इस दौरान उनके सीरियल की महत्वपूर्ण बात छूट गई, जो अगले दिन जब वह अपनी सहेली से मिली तो उसने बताई। इस वजह से उन्हें काफी दुख हुआ कि उन्हें इस बारे में नहीं पता था। इसके बाद से उन्होंने तय किया कि अब वह अपने पति को कभी भी टीवी का रिमोट नहीं देगी।

ये भी पढ़ें : विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख

इस पूरे मामले पर अभी तक सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। जब बकवास न्यूज़ ने सरकार से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उनका कहना था कि सोचकर विचार किया जाएगा। अभी देखना होगा कि सरकार पतियों की इस महत्वपूर्ण मांग को मानती है या फिर उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर, क्यों आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : रोज सीरियल देखती थी लड़की, पापा को कहा- बड़ी होकर नागिन बनेगी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ