सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दारू छोड़ने का ऐलान करने वाले भगवंत मान के सम्मान में आम आदमी पार्टी शुरु करेगी 'त्याग सम्मान'

AAP leader Bhagwant Mann
भगवंत मान ने दारू पीना छोड़ने का ऐलान किया है
ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा

आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने एक रैली में शराब छोड़ने का ऐलान किया। जिसके बाद से हर तरफ भगवंत मान की चर्चा है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी उनकी तारीफ कर रही है तो वहीं विरोधी उन पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि मान ने उनका दिल जीत लिया, उन्होंने मेरा ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री का दिल जीता तो पूरी आम आदमी पार्टी मान के सम्मान में खड़ी हो गई। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के सम्मान में "त्याग सम्मान" शुरू करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें : म्यूज़ियम में रखा जाएगा केजरीवाल के धरने वाला सोफा, एलजी ने फाइल क्लीयर की

इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने वो किया है जो दुनिया का कोई भी नेता नहीं कर सका। क्योंकि वादा करके उस पर अमल करना बहुत बड़ी बात होती है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी "त्याग सम्मान" की शुरुआत कर रही है। इसके जरिए देश के अलग-अलग इलाकों से काम करने वाले लोगों को सम्मान दिया जाएगा। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उनके इस सम्मान में कौन लोग शामिल होंगे और ये सम्मान किन लोगों को दिया जाएगा।

वीडियो - भगवंत मान के दारू छोड़ने पर केजरीवाल ने ये कहा 



सम्मान की बात आई तो भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह त्याग सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी को दिया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे ज्यादा किया है। नेताओं की बात से अलग जब जनता से इस बारे में पूछा गया तो एक शख्स ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सर्दी में एक दिन के लिए रजाई नहीं ओढी। वहीं, कई दिनों से वह नहाया भी नहीं है। मतलब उन्होंने पानी का त्याग कर दिया है, पानी का त्याग करने की वजह से पानी में काफी बचत हुई है, जिसकी वजह से उन्हें ये सम्मान दिया जाए।

ये भी पढ़ें : मॉनसून आने के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं, केजरीवाल देंगे मौसम विभाग के बाहर धरना

हालांकि, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अभी यह साफ नहीं किया है कि "त्याग सम्मान" किस केटेगरी में दिया जाएगा और कितने लोगों को दिया जाए। कुछ लोग कयास लगाए जा रहे हैं कि 26 जनवरी को सम्मान की शुरुआत की जा सकती है। मतलब 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर से इस सम्मान की शुरुआत की जाएगी और उसके बाद से ये सामान दिया जाएगा। अभी देखना होगा कि इसमें कितने लोग आते हैं और कितने लोगों को यह सम्मान दिया जाता है इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : एग्जिट पोल को 'आप' ने बताया गलत, किया सरकार बनाने का दावा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...