सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

EXCLUSIVE - मनोहर लाल खट्टर पर बनेगी एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म

Chief minister of haryana manohar lal khattar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
अनुपम खेर की आने वाली फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर चर्चा में है। फिल्म में अनुपम खेर डॉक्टर मनमोहन सिंह की भूमिका में दिखेंगे और ये फिल्म यूपीए के कार्यकाल में हुए घटनाक्रम पर बनाई गई है।  वहीं, एक नई फिल्म भी चर्चा में है बताया जा रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक फिल्म बनने जा रही है। मनोहर लाल खट्टर पर बनने जा रही फिल्म का किरदार कौन सा अभिनेता निभाएगा अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें : खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला

सूत्रों के मुताबिक, एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म के लिए माया नगरी मुंबई में ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक भारतीय जनता पार्टी के नेता फिल्म का ऑडिशन देने के लिए पहुंचे। उनका कहना था कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। लेकिन, खट्टर की वजह से नहीं बन पाए और उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा अधूरी रह गई। इसलिए अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए वह फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार निभाना चाहते हैं। हालांकि, नेताजी की एक्टिंग अच्छी नहीं लगी, जिसकी वजह से उन्हें यह रोल नहीं दिया गया और उन्हें मुंबई से भगा दिया गया।

ये भी पढ़ें : वंदे मातरम सिखाने के लिए खुले कोचिंग सेंटर, 300 रूपए फीस लेकर पक्का राष्ट्रभक्त बनाने का दावा

बकवास न्यूज़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस बारे में बात करने की कोशिश की। उन्होंने कैमरे पर तो बोलने से इंकार कर दिया। लेकिन ऑफ द कैमरा उनका कहना था कि यह फिल्म भी एक्सीडेंटल है, ठीक उसी तरह जिस तरीके से वह एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बन गए। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। लेकिन होता वही है जो मंजूरे खुदा होता है।

ये भी पढ़ें : गोली नहीं ठांय-ठांय से काम चलाते थे दरोगा जी, असली गोली खाकर पहुंच गए अस्पताल

anupam kher in accidental prime minister and manmohan singh
अनुपम खेर ने एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई है

सीएम साहब ने फिल्म पर बोलने से साफ इनकार कर दिया। आने वाली फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर काफी चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर इसके बारे में काफी चर्चा की जा रही है। हालांकि, यह तय नहीं हो पाया है कि यह फिल्म कब तक रिलीज हो पाएगी और इसकी शूटिंग कब होगी। लेकिन, फिल्म नगरी माया नगरी मुंबई में इस फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है। अभी से लोग इस के किरदार के बारे में बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग 

हरियाणा कांग्रेस ने इस फिल्म का स्वागत किया है कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री पर भी फिल्न बननी चाहिए कि वह किस तरीके से सत्ता की गद्दी पर बैठ जाते हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर का एक उदाहरण है अगर फिल्म डायरेक्टर दूसरे कई नेताओं पर नजर आएंगे तो उन्हें एक लंबी फेहरिस्ट दिखाई देगी और यह सभी इन सभी पर फिल्में बनाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर बोलने वाले कांग्रेस के नेता अपने आलाकमान के बारे में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। हालांकि, देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान पर बनी इस फिल्म के बाद कांग्रेस का क्या रिएक्शन होता है। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...