सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोली नहीं ठांय-ठांय से काम चलाते थे दरोगा जी, असली गोली खाकर पहुंच गए अस्पताल

sub inspector manoj kumar AKA Thain Thain policeman
सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार जिन्होंने एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय की आवाज़ निकाली थी
वह अपनी ठांय है कि वजह से पूरे देश भर में सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन, अब यह ठांय-  ठांय काम नहीं आई। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के संभल के असमोली क्षेत्र के  एक पुलिस दरोगा की। यह वही दरोगा है जिन्होंने अपने मुंह से हाय की आवाज निकाल कर  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस महकमे से लेकर दूसरे कई  विभागों तक उनकी तारीफ हुई थी। लेकिन, इस बार दरोगा पुरानी तकनीक पर खरे नहीं  उतर सके और घायल हो गए घायल अवस्था में दरोगा साहब को अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। घायल अवस्था में दरोगा साहब अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन, उनके साथ में भर्ती है वह  बदमाश जिनकी वजह से दरोगा साहब बिस्तर पर लेटे हैं। मुठभेड़ के दौरान दरोगा साहब  को तो चोटे लगीं ही, साथ ही बदमाशों को भी चोटें आई हैं। जिसकी वजह से उन्हें भी  अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस की ठांय-ठांय देखकर अपराधी भी ले रहे हैं बिना गोली लगे आह मर गया चिल्लाने की ट्रेनिंग

डॉक्टरों ने दरोगा और बदमाश दोनों को खतरे से बाहर बताया है। प्राप्त जानकारी के  मुताबिक, थाना पुलिस शुक्रवार सुबह आलिया गांव की तरफ गश्त कर रही थी। यहीं से  दरोगा साहब के घायल होने की कहानी की शुरुआत होती है। अपनी गश्त के दौरान पुलिस  की टीम ने एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई पड़े। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने दोनों  को बाइक रोकने का इशारा किया। लेकिन, उन्होंने बाइक रोकने की बजाय स्पीड और तेज  कर दी।

ये भी पढ़ें : SP ने पहचाना ठांय- ठांय करने वाले दरोगा का टैलेंट, किया जाएगा सम्मानित

वीडियो यहां देखिए


बदमाशों ने बाइक की स्पीड तो बढ़ा ली। लेकिन वह यह भूल गए कि उन्होंने ठांय-ठांय करने  वाले दरोगा के सामने से भागने की जरूरत की है। दरोगा साहब पूरी तरीके से अपनी टीम  के साथ मुस्तैद थे। दरोगा साहब ने भी तुरंत पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दोनों  बदमाशों को गिरा दिया। लेकिन इसी भागदौड़ में दरोगा साहब भी चोटिल हो गए। दरोगा  साहब को जाना था पुलिस थाने पहुंच गए अस्पताल के बिस्तर पर।

ये भी पढ़ें : ठांय-ठांय इफेक्ट के साथ हॉलीवुड की मशहूर फिल्म मैट्रिक्स का ट्रेलर जारी, प्रोड्यूसर्स को भरोसा इस बार सुपर-डुपर हिट होगी फिल्म

इस पूरे मामले पर लोगों का कहना है कि इस बार दरोगा साहब की ठांय-ठांय ने काम नहीं  किया। लेकिन, दरोगा साहब अभी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हैं। इसलिए यह नहीं कहा  जा सकता कि दरोगा साहब का पक्ष क्या। उनका पक्ष भी जानना भी जरूरी है। इस पूरे  मामले पर बनी रहेगी हमारी नजर। आप बने रहे बकवास न्यूज के साथ।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...