बॉलीवुड के कई फिल्म निर्माता नाराज हैं। वह नाराज हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वजह से। क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो सकती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ बैठकर कई मैच देखे हैं, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट सीख लिया है। अनुष्का शर्मा क्रिकेट को अब बेहद चाहने लगी हैं। इसी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो जाएंगी। अगर अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होती हैं तो फिर उन्हें बॉलीवुड को छोड़ना होगा, मतलब अब अनुष्का शर्मा फिल्मों में नहीं दिखेंगी।
ये भी पढ़ें : टेंशन में BCCI - क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी टीम उतारेंगे साधु, कुंभ के बाद लिया जाएगा फैसला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने को लेकर अनुष्का शर्मा की अटकलें और भी तेज उस वक्त हो गई जब वह रात के अंधेरे में स्टेडियम में बैट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं। वहीं, कुछ लोग इसे दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले कैटरीना कैफ क्रिकेट खेलते दिखी थी और उन्होंने विराट कोहली की काफी तारीफ की थी इसी को देखते हुए अनुष्का शर्मा को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने खुद हाथ में बल्ला थामने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए
देखते ही देखते प्रैक्टिस करने लग गई और प्रैक्टिस में इतनी अच्छी हो गई कि कई नामी गेंदबाजों के उन्होंने छक्के छुड़ा दिए। जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को नेट में प्रैक्टिस करते देखा तो विराट कोहली काफी इंप्रेस हुए, इसके बाद कोहली ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलने की सलाह दी जिसे अनुष्का शर्मा ने हंसते हुए स्वीकार कर लिया। अभी देखना होगा कि अनुष्का शर्मा भारतीय महिला टीम से कब तक जुड़ पाती हैं।
ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी
![]() |
| विराट कोहली की वजह से अनुष्का भारतीय क्रिकेट टीम में काफी घुल मिल गयी हैं |
अनुष्का शर्मा के भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ती हैं तो उन्हें इसके लिए मैदान में काफी पसीना बहाना होगा। मतलब साफ है फिल्मों के लिए उनके पास समय नहीं रहेगा, इसको लेकर करण जौहर दुखी हैं क्योंकि करण जौहर नहीं चाहते कि अनुष्का शर्मा उनकी आने वाली फिल्मों से दूर हो। करण जौहर ने कॉफी विद करण नाम के प्रोग्राम में भी इस बात को लेकर चिंता जताई।
ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे
हालांकि अनुष्का शर्मा का नाम जब से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ जुड़ा है तब से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी खुश हैं तो वहीं कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसके लिए उनकी तारीफ की है। उनका कहना है कि अनुष्का शर्मा का क्रिकेट टीम में आने से टीम का फायदा होगा और टीम का नाम भी होगा। वहीं, बीसीसीआई भी खुश है अब उन्हें और ज्यादा विज्ञापन मिलेंगे और कमाई और ज्यादा होगी। अभी देखना होगा कि अनुष्का शर्मा कब तक भारतीय टीम से जुड़ पाती हैं। इस खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : के एल राहुल को ज़ीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे शाहरुख
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें