धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए
ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलायी है, धोनी की पारी के बीच उनके आलोचक कहीं छुप गए हैं। आलोचक बेशक छुप गए हों लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी छुपने को तैयार नहीं हैं। धोनी को देखकर अडवाणी में जोश आ गया है। आडवाणी अब देश की कप्तानी करना चाहते हैं। अ़डवाणी देश के प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। आडवाणी जी का कहना है कि जिस तरह धोनी उम्र होने के बावजूद जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री बनकर 2019 में वो भी परफॉर्म करेंगे, लेकिन आडवाणी जी की दिक्कत ये है कि ना तो नरेंद्र मोदी ही उन्हें भाव दे रहे हैं और ना ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही उनकी सुन रहे हैं
ये भी पढ़ें : के एल राहुल को ज़ीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे शाहरुख
जब पार्टी के भीतर आडवाणी की नहीं सुनी गई तो आडवाणी को निर्मल बाबा की याद आई। आडवाणी ने अपनी समस्या निर्मल बाबा को बताई। निर्मल बाबा ने आडवाणी जी को सलाह दी कि कांग्रेस ज्वाइन कर लो, वहीं कुछ हो सकता है। क्योंकि राहुल बाबा पर कांग्रेस के कई नेताओं को ज्यादा भरोसा नहीं है। इसका फायदा उठाया जा सकता है। लेकिन आडवाणी को बाबा की ये सलाह ठीक नहीं लगी। बाबा आडवाणी को दूसरा तरीका बताना चाहते थे, लेकिन आडवाणी जी ने दूसरा तरीका नहीं सुना और वहां से चले गए। हालांकि जाते जाते निर्मल बाबा चिल्लाकर बोले की धोनी का मैच लगातार देखते रहिए, कभी ना कभी तो कृपा बरस ही जाएगी
ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे
निर्मल बाबा की इस सलाह को मानते हुए आडवाणी जी ने तय किया है कि जब तक धोनी टीम इंडिया में बने हुए हैं तब तक वो उनका मैच देखते रहेंगे, क्या पता मोदी जी और शाह जी की कृपा उन पर बरस ही जाए
ये भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें