![]() |
| क्रिकेट खेलते हुए साधु संत |
उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में कुंभ का मेला चल रहा है। पहले शाही स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए लाखों लोग रविवार रात गंगा किनारे पहुंचे और सूरज की पहली किरण के साथ डुबकी लगाई। वहीं, कुंभ में साधु संत भी आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस कुंभ के मेले में करोड़ों लोग आएंगे। इसी को देखते हुए साधु संतों ने ऐलान किया है कि वह भी अपनी क्रिकेट की टीम बनाएंगे और आने वाले वर्ल्ड कप में उतारेंगे। साधुओं के मुताबिक, उनके पास हर प्रकार का संसाधन है। इसलिए वह ऐसा कोई मौका गवाना नहीं चाहते जहां पर उनका मान सम्मान बढ़ाता हो।
ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक साधु ने बताया कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली और जीतने वाली टीम को पूरी दुनिया भर में जाना जाता है। साथ ही उसका मान-सम्मान भी काफी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए कई साधुओं ने यह फैसला किया है कि अब वह क्रिकेट की प्रैक्टिस करेंगे और अगले वर्ल्ड कप में अपनी टीम उतारेंगे।
ये भी पढ़ें : के एल राहुल को ज़ीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे शाहरुख
हालांकि, कुंभ के मेले में एक दूसरे साधु का कहना था कि उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि पहले आने वाले आईपीएल में अपनी टीम खिलाएंगे, जिससे उनके तमाम साधु यानी खिलाड़ियों की अच्छी प्रैक्टिस हो जाएगी और वह विदेशी खिलाड़ियों से टक्कर लेना सीख जाएंगे। साधुओं ने यूपी सरकार को एक खत भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें एक स्टेडियम दिया जाए। जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हों। ताकि साधु अपनी टीम की प्रैक्टिस कर सकें और प्रयागराज और यूपी का नाम रोशन कर सकें। साधुओं का कहना है कि वह क्रिकेट खेलने की कई दिनों से प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। गंगा किनारे रेत में वह प्रैक्टिस करते हैं। अब उनके लिए प्रैक्टिस ही पूजा होगी और पूजा में ध्यान लगाने में उन्हें महारत हासिल है।
ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे
![]() |
| महिला संत क्रिकेट खेलते हुए |
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक यूपी सरकार की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है। जब बकवास न्यूज़ ने यूपी सरकार से इस पूरे मामले पर बात करने की कोशिश की तो यूपी सरकार के मंत्री का कहना था कि इस विषय पर सोचा जाएगा। क्या यूपी सरकार साधुओं यानी खिलाड़ियों को एक स्टेडियम मुहैया कराएगी जब इस बारे में पूछा तो भी यूपी सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इस मामले पर जैसे यूपी सरकार का कोई जवाब आता है हम आपको जरूर बताएंगे इस पूरी खबर की ज्यादा जानकारी के लिए अपने रहे बकवास न्यूज के साथ।
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें