ब्रिटेन में चल रही राष्ट्रमंडल देशों की बैठक में कई देशों ने पाकिस्तान से मीटिंग करने से इनकार कर दिया है... इससे नाराज़ होकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी भेस बदल कर मीटिंग में गुपचुप जा कर खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर वहां क्या बात हो रही है... पाकिस्तान को लग रहा है कि कॉमनवेल्थ देश आपस में मिल कर कोई साज़िश रच रहे हैं जिसकी जानकारी पाकिस्तान को नहीं है
पाकिस्तान के एक खुफ़िया अधिकारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि पहले अब्बासी महंगे सूट पहन कर जाना चाहते थे... लेकिन फिर उन्हें लगा कि कोई उनके कपड़े उतार कर ना चेक करने लग जाए तो वो वेटर की ड्रेस में जा रहे हैं... ताकि किसी को शक भी न हो.. हालांकि बकवास न्यूज़ ने उस अधिकारी की शर्त नहीं मानी और नाम छापने से इनकार कर दिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें