सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार

ये भी पढ़ें : दिल्ली के उपराज्यपाल की धमकी, अगर शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने गाना गाया तो बर्खास्त कर देंगे सरकार खराब अर्थव्यवस्था के लिए अगले 5 साल के लिए ज़िम्मेदारी तय कर दी है…. वित्त मंत्रालय के एक लीक दस्तावेज़ में 500 बहानों की लिस्ट का पता चला है… इन बहानों में मिलेनियल्स, कॉरोना वायरस, नींबू पानी से लेकर हिमेश रेशमिया के गाने और स्वाज़ीलैंड तक को ज़िम्मेदार ठहराया जाना तय हुआ है… वित्त मंत्रालय के एक गुप्त अधिकारी ने बताया कि मौजूदा हालातों के मुताबिक अगले कुछ साल तक हालात नॉर्मल नहीं होने वाले… और बार बार एक ही बहाने नहीं बनाए जा सकते… इसलिए ऐसी लिस्ट तैयार की गई है जो वक्त वक्त पर नए कारण दे सके… इससे वित्त मंत्री को भी आसानी रहेगी… ये लिस्ट बनाने में मंत्रालय के अधिकारियों को बजट से पहले तक का काम दिया गया था… लेकिन कॉरोना वायरस की खबर आने के बाद अधिकारियों को आधिकारिक बहाना लिस्ट बनाने के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया… वित्त मंत्री ने ऑटो उद्योग में आई मंदी के लिए मिलेनियल्स से लेकर ओला ऊबर को ज़िम्मेदार ठहराया था… इसी के बाद मंत्रालय को बहानों की लिस्ट बनाने का आइडिया आया...

दिल्ली के उपराज्यपाल की धमकी, अगर शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने गाना गाया तो बर्खास्त कर देंगे सरकार

ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 60 से ज्यादा सीट हासिल करके एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली के राज्यपाल रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके पूरे मंत्रिमंडल को रामलीला मैदान में शपथ दिलाएंगे, इसमें केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली के तमाम दो करोड़ लोगों को रामलीला मैदान में पहुंचने का न्यौता दिया गया है। लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि दिल्ली के राज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल को साफ-साफ कह दिया है अगर उन्होंने रामलीला मैदान में किसी भी तरीके का गाना गाया तो वह इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई ही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि अगर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया तो उनकी सरकार को बर्खास्त भी किया जा सकता है। ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बार-बार रिज़ॉर्ट में आने पर निर्दलीय विधायक को मिली लाइफटाइम मेंबरशिप दिल्ली विधानसभा चुनाव में और उससे पहले कई बार देखा ...

बजट पर सरकार का बड़ा एलान, बजट समझने के लिए एजुकेशन लोन देगी सरकार

ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया। इतिहास का सबसे लंबा बजट कहा जाएगा, क्योंकि वित्त मंत्री करीब ढाई घंटे तक बोलती रही। तब जाकर बजट को पेश कर पाई। लेकिन इस बजट को समझ पाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि, यह बजट इतना लंबा होने के साथ-साथ काफी मुश्किल भी था। क्योंकि हर कोई इसे नहीं समझ पाया। इसी को देखते हुए कई लोगों ने सरकार से मांग की है कि वह इस बजट को समझना चाहते हैं और इसे समझाया जाए इसी को देखते हुए कई पढ़े लिखे लोग और भी ज्यादा पढ़ना चाहते हैं। लेकिन उनके पास भी इतना बजट नहीं है इसी को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की है कि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन दिया जाए। लोग चाहते हैं कि बजट को समझने के लिए सरकार उन्हें एजुकेशन लोन दे ताकि वह पढ़ लिखकर इस बजट को समझ सके। ये भी पढ़ें : खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी हालांकि, सरकार ने शिक्षा पर दावा किया है कि वह करोड़ों खर्च करने वाले हैं। लेकिन एजुकेशन लोन के बारे में सरकार की त...

दुनिया के सबसे बकवास गाने, जिनको सुनने के बाद कराना पड़ सकता है कानों का इलाज

ये भी पढ़ें : बकवास कानूनों वाले दुनिया के टॉप 5 देश हर कोई संगीत का दीवाना होता है जब भी कोई गानों को सुनता है तो उसे अच्छा महसूस होता है। कई लोग गाने गुनगुनाते भी हैं और गाने सुनते भी हैं। लेकिन कई गाने ऐसे होते हैं जिनको कोई पूरा भी सुनना पसंद नहीं करता। क्योंकि उन्हें वह अच्छा नहीं लगता। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ सबसे बकवास गाने, जिन्हें कभी कोई नहीं सुनना चाहता। जब भी बकवास गानों के नाम आते हैं उसके बाद से सबसे ऊपर नाम आता है ढिंचक पूजा का। ढिंचक पूजा के गानों को बिल्कुल भी नहीं पसंद जाता बल्कि वह सिर्फ बकवास गानों के लिए ही प्रसिद्ध हैं और वह इतनी प्रसिद्ध हुई कि उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस का टिकट भी मिल गया था। ढिंचक पूजा का एक 'सेल्फी मैंने ले ली' गाना काफी वायरल हुआ जो बकवास की कैटेगरी में सबसे ऊपर जा पहुंचा। ये भी पढ़ें : दुनिया के 5 ऐसे देश जिनका मौसम सबसे बकवास है बकवास गानों की कैटेगरी में अगला नंबर आता है चिक चिक सोंग का। यह गाना अपने आप में अद्भुत है। गाने को किसने गाया है। यह आप को समझने के लिए कई बार सुनना होगा और उसके बाद भी आपको कुछ समझ...

बकवास कानूनों वाले दुनिया के टॉप 5 देश

ये भी पढ़ें : दुनिया के 5 ऐसे देश जिनका मौसम सबसे बकवास है हर देश के अपने अलग-अलग कानून होते हैं, जिनको मानना सभी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई देशों ने कुछ ऐसे भी कानून बना रखे हैं जिन्हें पढ़कर आप यही कहेंगे कि यह तो एकदम बकवास कानून हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं दुनिया के कुछ बकवास कानून।  यह हैं दुनिया के 5 सबसे बकवास कानून,  इसमें सबसे पहला नंबर आता है वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का, अगर आप वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हैं और आपका मन है कि आप शराब खरीद लें तो जरा सावधान हो जाइएगा। क्योंकि थाईलैंड में अल्कोहल या कॉकटेल या वाइन सिर्फ लंच टाइम पर 11:00 से 2:00 तक ही खरीद सकते हैं इसके अलावा डिनर में 5:00 बजे के बाद ही आप बार और रेस्टोरेंट में शराब खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आपने इस कानून को तोड़ा तो आप पर लग सकता है भारी जुर्माना। अगर आपका बाथरूम में जाने का मन करे, वह भी रात को 10:00 बजे के बाद तो आप बाथरूम में जा तो सकते हैं लेकिन फलस नहीं दबा सकते। यह कानून है स्विट्जरलैंड का। क्योंकि स्विट्जरलैंड में रात को 10:00 बजे के बाद फलस दबाने को नॉइस पोलूशन कहा जाता है, जिसकी वजह से अ...

दुनिया के 5 ऐसे देश जिनका मौसम सबसे बकवास है

ये भी पढ़ें : एक ही बार में चलने को राज़ी हुआ ऑटो वाला, लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड बनाया आज हम आपके लिए लाए हैं दुनिया के 5 ऐसे देश जहां का मौसम सबसे बकवास माना जाता है। बकवास मौसमों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रूस के लोडिंग इलाके का। इस इलाके में मौसम दुनिया में सबसे खराब माना जाता है। इस इलाके में करीब 20000 लोग रहते हैं, जहां का टेंपरेचर -28 डिग्री तक पहुंच जाता है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले यह पूरा इलाका बर्फ से जम गया था। उस वक्त यहां का टेंपरेचर - 40 दर्ज किया गया था। खराब मौसम में दूसरा नाम आता है चीन के हारविन का, यह शहर चाइना के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में स्थित है। जहां पर करीब 1 करोड लोग रहते हैं। यहां का मौसम बहुत खराब माना जाता है। इस शहर को बर्फ शहर भी कहा जाता है। आईससीटी के नाम से इस शहर को जाना जाता है। जनवरी में यहां का नार्मल टेंपरेचर - 8 से -12 तक रहता है। ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा अगला नंबर आता है कनाडा का‌ कैनेडा की विनिपेग में मौसम बेहद खराब मारा जाता है यहां करीब 715000 लोग रहते हैं और यह ...

एक ही बार में चलने को राज़ी हुआ ऑटो वाला, लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड बनाया

ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक अनोखा किस्सा सामने आया। गौर सिटी में रहने वाली एक लड़की ने एक ऑटो वाले को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया, सुनने में आपको यह कहानी बेहद ही अजीबोगरीब लग रही हो लेकिन यह सच है। ऑटो वाले को बॉयफ्रेंड बनाने की पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है जितनी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते। लड़की ने ऑटो वाले को चलने के लिए कहा तो ऑटो वाला तुरंत तैयार हो गया। पहले तो लड़की को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ उसने जब दोबारा पूछा चलोगे तो ऑटो वाले ने तुरंत हामी भर दी। लड़की का मानना है कि जिंदगी में उसे ऐसा लड़का नहीं मिल सकता जो एक बार में उसकी बात मान ले और अगर वह ऑटो वाला हो तो फिर सोने पर सुहागा। क्योंकि एक बार कहने पर ऑटो वाले कभी भी नहीं चलते हैं। इसी को देखते हुए लड़की ने इस ऑटो वाले को अपना हमसफर बनाने का फैसला कर लिया है। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली इस लड़की ने जैसे ही ऑटो वाले को प्रप...