भारतीय वायु सैनिकों को उस वक्त लोगों ने सलामी दी जब उन्होंने दिल्ली-ग़ाज़ियाबाद रूट में ट्रैफिक में फंसे लोगों को लिए एयरलिफ्ट ऑपरेशन चलाया... इस ऑपरेशन में अपनी जान की परवाह किए बगैर कई स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया... इस एयरलिफ्ट ऑपरेशन की शुरूआत तब हुई जब खबर आई कि सराय काले खां रेलवे स्टेशन से ग़ाज़ियाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे 24 पर लाखों लोग अचानक ही ट्रैफिक में फंस गए... हर तरफ ट्रैफिक जाम होने की वजह से पुलिस भी उसमें घंटों फंसी रही... पहले तो लोगों ने सड़क के किनारे खड़े खोमचे वालों से सामान लेकर भूख मिटाई लेकिन उसके बाद भी जब जाम नहीं खुला तो लोग परेशान होने लगे... अलग अलग थानों से निकले पुलिसवाले भी इसी जाम में फंस गए... जाम इतना ज़्यादा था कि सब घंटों एक ही जगह खड़े रहे... आखिरकार जब सरकार को खबर लगी तो उन्होंने वायुसेना से मदद मांगी और कई हैलीकॉप्टर के ज़रिए लोगों को बचाया जा सका... जिसके दौरान इस पूरे ऑपरेशन को देख रहे लोगों ने समझा कि खुद अक्षय कुमार लोगों को बचाने आए हैं...
वायुसेना का कहना था कि इस तरह का ऑपरेशन उन्होंने पहली बार किया है लेकिन इलाके में यही हालात बने रहे तो एक छोटा हेलीकॉप्टर पोर्ट भी बनाया जा सकता है ताकि लोगों को बचाया जा सके... सरकार ने भी कहा है कि वो इस बात पर गौर कर रही है कि क्या यमुना नदी में नाव के ज़रिए लोगों को ऐसी मदद पहुंचा सकती है कि नहीं...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें