सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RSS के बुड्ढे हाफ पैंट क्यों पहनते हैं - राबड़ी देवी [लालू यादव इनके पति हैं]



राबड़ी देवी जो कि बिहार की पूर्व मूर्खमंत्री हैं और अपने पति लालू प्रसाद यादव की निजी, चल-अचल और बेनामी संपति की आधी मालकिन हैं उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बुड्ढों पर ज़ोरदार कटाक्ष किया है. राबड़ी देवी ने कहा है कि RSS में जो बुड्ढे नेता हैं वो हाफ पैंट क्यों पहनते हैं. क्या उन्हें इस उम्र में हाफ पैंट पहन कर घूमने में शर्म नहीं आती है. राबड़ी देवी तो यहां तक आरोप लगा गयीं की RSS में विदेशी फैशन की घुसपैठ हो गयी है क्योेंकि विदेशों में ही बुड्ढे लोग हाफ पैंट पहनकर सरे बाज़ार घूमा करते हैं. लेकिन ये भारत है यहां पर लुंगी और धोती की महता है. इसी का फैशन चला आ रहा है. उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि आप मेरे लालू यादव को ही देख लीजिए. आज भी वो लुंगी या धोती ही पहनते आ रहे हैं. उन्हें आज तक कोई दिक्कत नहीं हुई. राबड़ी देवी का कहना है कि इतने विदेशी फैशन में  RSS को देसी संगठन कहना कैसे ठीक होगा. 

राबड़ी देवी के इन आरोपों पर RSS की ओर से बेहद कड़ी प्रतिक्रिया आयी है. नाम ना बताने की शर्त पर RSS के सर संघ संचालक ने कहा है कि उनका संगठन शुद्ध रूप से देसी संगठन है और वो देश की मान्यताओं एवं परंपरा के अनुरुप ही चलता है. सर संघ संचालक ने कहा है कि हाफ पैंट के पीछे छुपी देशभक्ति और देश के विकास को नहीं देख पा रही हैं. क्योंकि गोलमाल फिल्म में जब सिर्फ 4 अंगुल छोटा कुर्ता पहनने से देश के लाखों लोगों को कपड़ा नसीब हो जाता तो ज़रा सोचिए कि हम तो करीब 30 इंच कपड़े का ही इस्तेमाल करते हैं. हमारे हाफ पैंट पहनने से अब तो देश के करोड़ों लोगों को कम से कम पैंट का कपड़ा तो मिल रहा है. सर संघ चालक राबड़ी देवी के बयान से इस कदर नाराज़ थे कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि अच्छा हुआ कि RSS के लोग लुंगी या धोती नहीं पहनते वरना वो अपने भाषणों में बहुसंख्यक समुदाय से और ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कैसे पर पाते. क्योंकि लालू यादव और आप तो बस क्रिकेट टीम बनाने ही चूक हैं. बाकी देश की जनता के पास भी 9-9 बच्चे होते तो उन्हें अपने भाषणों में बोलने के लिए कुछ मिलता ही नहीं

[ये रिपोर्ट बकवास न्यूज़ की रिपोर्टर बकवास कुमारी की है, बकवास न्यूज़ का उनकी इस रिपोर्ट से कोई लेना-देना नहीं है, अगर किसी को कोई आपत्ति है तो उसकी ज़िम्मेदारी हमारी नहीं रिपोर्टर बकवास कुमारी की है]


टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...