राहुल गांधी को संघ अपने कार्यक्रम में बुलाने का न्योता भेज सकता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आने का मौका दे सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में संघ के एक कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी को न्यौता भेजा जा सकता है। संघ ने इससे पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी नागपुर में बुलाया था। इससे पहले रत्न टाटा भी संघ के कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं। इन सभी के बीच पीएम मोदी को संघ को निमंत्रण ना भेजना हैरान करने वाला है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं लेकिन संघ ने उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा है। देश से लेकर विदेशों तक में अपने भाषण के लिए जाने जाने वाले पीएम मोदी संघ के कार्यक्रम में जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारक रह चुके हैं बताया जा रहा है कि संघ के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने एक कोट भी सिलवा रखा है। संघ द्वारा न्यौता भेजे जाने पर पीएम मोदी इसी कोट को पहनेंगे। लेकिन, संघ पीएम मोदी को कब बुलाएगा अभी तक ये साफ नहीं...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism