सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सरकार का ऐलान, राम मंदिर कारसेवा को रोज़गार गारंटी से जोड़ा जाएगा

राम मंदिर के लिए कार सेवा राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में चर्चा जोरों पर है। कई राजनीतिक दलों ने  राम मंदिर को लेकर समर्थन देने की बात कही है। वहीं, कई राजनीतिक दलों ने सरकार पर  रोजगार ना देने को लेकर हमला बोला है। राम मंदिर बनाने और रोजगार देने को लेकर  सरकार ने तोड़ निकालने का फैसला किया है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब मोदी  सरकार राम मंदिर कार सेवा को रोजगार गारंटी योजना से जोड़ने का मन बना रही है।  सरकार के प्रवक्ताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि अगर ऐसा हो जाता है तो एक पंथ  और दो काज हो जाएंगे। राम मंदिर बनाने के अभियान में करोड़ों लोग लगे हैं वहीं सरकारी  आंकड़ों के मुताबिक देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हैं अगर सरकार राम मंदिर निर्माण को  रोजगार गारंटी स्कीम से जोड़ देती है तो एक साथ दो तरह के वोट हासिल कर पाएंगे। बकवास न्यूज से बात करते हुए, सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगर ऐसा करने में हम  कामयाब हो गए तो हमें 2019 में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा। वहीं,  विपक्ष को  अभी से चिंता सताने लगी...

राखी सावंत ने सस्ती लोकप्रियता के लिए वीडियो बनाकर बताया रेप से बचने का तरीका

राखी सावंत पहले भी विवादों में रह चुकी हैं वीडियो नीचे है  वो अपने आप को बॉलीवुड की अभिनेत्री कहती हैं। नाम है राखी सावंत। काम है बिना वजह सुर्खियां बटोरनी, मीडिया में आकर उल्टे-सीधे बयान देना और जब मीडिया ने भाव देना कम किया तो सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे फोटो और वीडियो डालकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना। यह राखी सावंत का पुराना किस्सा है। अपने आप को राखी सावंत बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री कहती हैं लेकिन नाम इतना बड़ा और दर्शन इतने छोटे शायद ही किसी अभिनेत्री के होते होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में राखी सावंत ने अपना एक वीडियो जारी किया।इस वीडियो में राखी सावंत ने वह सारी मर्यादा तार-तार कर दी जो उन्हें शायद नहीं करनी चाहिए थी। इस वीडियो में खुद को राखी सावंत ने साइंटिस्ट करार दिया और खुलकर कहा मैं राखी सावंत साइंटिस्ट, आज आपको रेप से बचने के तरीके बताने आई हूं। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन शुरुआत में वीडियो को ध्यान से देख रहे लोगों को लगा कि राखी सावंत कुछ योग या कुछ अलग तरीका बताएंगी। जिससे लड़कियों को अपनी सेफ्टी करने में मद...

करवा चौथ पर पति ने नहीं खरीदी साड़ी, पत्नी ने जमकर धुना

प्रतीकात्मक तस्वीर यूपी के मुरादनगर में करवाचौथ के एक दिन पहले एक पत्नी ने अपने पति की डंडे से जमकर धुनाई कर दी। कई दिनों से पत्नी अपने पति से करवाचौथ के दिन साड़ी की उम्मीद लगाए बैठे  थी। लेकिन, पति ने पत्नी की उम्मीदों पर ये कहकर पानी फेर दिया कि वो साड़ी नहीं  खरीदेगा। पति की बात सुनकर पत्नी को गुस्सा आ गया। गुस्से में आकर पत्नी ने पति की जमकर धुनाई की। पति की पिटाई देखकर पड़ोसियों से रहा  नहीं गया, उन्होंने मदद करने की कोशिश की। लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इसी बीच  किसी पड़ोसी ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस  पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक,मनोज नाम के व्यक्ति को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। ज्यादा चोट होने  की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और अभी उसकी हालत खतरे से बाहर  बताई जा रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर वहीं, इस मामले में पीड़ित पति का कहना है कि उसने वादे के मुताबिक पत्नी को साड़ी लाने  की कोशिश की थी लेकिन उसकी पत्नी को साड़ी पसंद नहीं आई। जिसे वह ...

ACP प्रद्युम्न को दी जा सकती है CBI की कमान

एसीपी प्रद्युम्न को हर तरह के केस सुलझाने का अनुभव है सीबीआई में चल रहे झगड़े पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेने का मन बना लिया है। सूत्रों द्वारा कहा जा रहा है कि सोनी चैनल पर दिखाए जाने वाले सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन को सीबीआई की कमान दी जा सकती है। प्रद्युमन को सीबीआई का डायरेक्टर बनाया जा सकता है क्योंकि इससे पहले आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के कारण सीबीआई पर कई तरह के सवाल उठे थे। केंद्र सरकार के सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई की छवि को सुधारने के लिए प्रद्युमन ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं क्योंकि पिछले कई सालों से वह सोनी टीवी पर जनता का चेहरा रहे हैं हर कोई उनके काम करने के तरीके को पसंद करता है यही वजह है कि केंद्र सरकार को उन में सीबीआई का डायरेक्टर बनाने की वह तमाम खूबियां नजर आई जो एक डायरेक्टर में होनी चाहिए। डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को मोदी सरकार ने हटा दिया है खबरें तो यही आ रही हैं कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ही सोनी टीवी पर चलने वाले कार्यक्रम  CID को बंद किया जा रहा है, क्योंकि ACP प्रद्युम्न को अब सीबीआई की जिम्मेदारी देख...

अस्थाना खोलेंगे ‘नई CBI’, असली CBI होने का दावा

सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग, CBI में कुछ ऐसा ही चल रहा है। दूसरों की जाँच करने वाले आज ख़ुद जाँच के दायरे में हैं। जो कभी दूसरों की जांच करते थे, सवाल पूछा करते थे आज वो ख़ुद आरोपी बन गए हैं और उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। CBI के डायरेक्टर राकेश अस्थाना को उनके पद से हटा दिया गया है। अस्थाना पर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मोइन कुरैशी केस में कथित रूप से दो करोड़ रुपये घूस लेने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि अब CBI के मुखिया या कहें पूर्व मुखिया आरोपी है तो उन्होंने अपनी ख़ुद की CBI यानी नई CBI खोलने का फ़ैसला किया है। सीबीआई के दो बड़े अधिकारियों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था  सूत्रों के मुताबिक़, राकेश अस्थाना का ऐसा कहना है कि वो CBI के डायरेक्टर थे तो CBI उनकी है। अगर उनके उनके पद से हटा दिया जाता है तो अब वो अपनी ख़ुद की नई CBI खोलेंगे। ये ठीक वैसा ही है जैसे किसी नेता को अगर पार्टी से निकाल दिया जाए तो वो ख़ुद की राजनीति पार्टी बना लेता है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि राकेश अस्थाना कई वकीलों से इस बारे ...

#MeToo का खौफ, फेसबुक पर लड़कियों की फोटो से गायब हुए Nice Pic वाले कॉमेंट

दुनिया भर में #MeToo कैंपेन से हंगामा मचा हुआ है पहले जब कोई किसी से पूछता था कि देश में क्या चल रहा है तो जवाब होता था फॉग चल रहा है। लेकिन, वक्त के साथ-साथ यह जवाब बदल गया। अब जवाब मिलता है देश में मी टू चल रहा है। मी टू का खौफ हर जगह देखा जा सकता है। मीडिया हाउस के संपादकों से लेकर सत्ता की गद्दी पर बैठे मंत्रियों तक पर मी टू का खौफ देखा गया। मी टू में देश के एक मंत्री की कुर्सी भी चली गई। लेकिन अब मी टू का साया लड़कियों के फेसबुक फोटो पर भी देखने को मिल रहा है। एक खुफिया सर्वे के मुताबिक, फेसबुक पर लड़कियों के फोटो पर नाइस पिक, लुकिंग नाइस, वाइस जारी लिखने वालों में कमी देखी गई है। देश में मी टू के ट्रैंड के बाद फेसबुक पर लड़कियों की फोटो पर कमेंट करने वालों में भारी गिरावट आई है। बकवास न्यूज से बात करते हुए नाम नहीं बताने की शर्त पर एक लड़के ने बताया कि पहले वह हर लड़की की फेसबुक फोटो पर कमेंट करता था साथ ही कई बार झूठी तारीफ भी करता था।  झूठी तारीफ में वह Nice DP, Looking Good, Looking Sexy जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता था। लेकिन,  अब तारीफ करना तो दूर की बात उस...

ठांय-ठांय इफेक्ट के साथ हॉलीवुड की मशहूर फिल्म मैट्रिक्स का ट्रेलर जारी, प्रोड्यूसर्स को भरोसा इस बार सुपर-डुपर हिट होगी फिल्म

मैट्रिक्स फिल्म में कियानो रीव ने मुख्य भूमिका निभाई है ट्रेलर का वीडियो नीचे है ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस की ठांय-ठांय देखकर अपराधी भी ले रहे हैं बिना गोली लगे आह मर गया चिल्लाने की ट्रेनिंग हॉलीवुड की मशहूर फिल्म मैट्रिक्स का एक नया प्रोमो रिलीज़ हुआ है, प्रोमो को देखकर हर भारतीय खासकर उत्तर प्रदेश वालों का सीना 56 इंच से भी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि इसमें उनके राज्य के एक दारोगा के टैलेंट का इस्तेमाल हुआ है, संभल के दारोगा मनोज कुमार की ठांय-ठांय वाली काबिलियत से मैट्रिक्स फिल्म के निर्माता इतना ज्यादा प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने पूरी फिल्म में गोलियों की आवाज़ को दारोगा मनोज कुमार की ठांय-ठांय से बदल दिया है, उनको पूरा भरोसा है कि ये नया साउंड इफेक्ट दुनियाभर में छा जाएगा और मैट्रिक्स सुपर डुपर हिट हो जाएगी ठांय-ठांय वाला प्रोमो यहां देखिए ये भी पढ़ें : SP ने पहचाना ठांय- ठांय करने वाले दरोगा का टैलेंट, किया जाएगा सम्मानित ©BakwasNews