रणवीर सिंह और दीपिका की शादी है पद्मावत फिल्म में खिलजी और पद्मावती का रोल निभाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों की शादी इटली में 14 और 15 नवंबर को होगी। वहीं, इस शादी पर कुछ संकट के बादल भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, करणी सेना के लोग इटली जाने का प्लान बना रहे हैं। बता दें फिल्म की रिलीजिंग के वक्त भी करणी सेना ने फिल्म को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया था। ये भी पढ़ें : तैमूर के लिए विशेष बोतल, बिना कैमरा देखे नहीं पीता है दूध रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी और दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था करणी सेना ने पद्मावती फिल्म के लिए काफी विरोध जताया था। करणी सेना का विरोध हिंसक हो गया था, सड़क पर कई वाहनों को भी जला दिया गया था। करणी सेना का विरोध इतना बढ़ा कि फिल्म का नाम तक बदली करना पड़ा। इस विरोध के बाद फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत करना पड़ा था। इस फिल्म में रणवीर सिंह खिलजी के किरदार में थे तो वहीं, दीपिका पादुकोण पद्मावती का रोल कर रही थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के म...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism