सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

NRC में सबसे ज्यादा विकास नाम गायब

NRC (राष्ट्रीय नागरिक सूची) में  अपने नाम की जानकारी पाने के लिए लाइन में लगे लोग सड़क से लेकर संसद तक मंगलवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर विपक्षी पार्टियों ने हंगामा मचाया। भाजपा जहां अपने आपको सही साबित करने की बात करती रही है तो वहीं कांग्रेस समेत कई दलों ने आरोपों की बौछार कर दी। कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जानबूझकर 40 लाख लोगों के नाम नहीं लिखे। लेकिन इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात कही जा रही है कि 'विकास' नाम के लोगों के नाम सबसे ज्यादा गायब हैं।जब सोमवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) ने 2.9 करोड़ नामों की लिस्ट जारी की गई तो करीब 40  लाख लोग ऐसे थे जिनके नाम नहीं आए हैं। कई लोगों ने सड़कों पर उतरकर उसका विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों में हजारों लोग विकास नाम के थे। बकवास न्यूज से बात करते हुए विकास नाम के एक शख्स ने कहा कि मेरा नाम विकास है और मैं गुवाहटी का रहने वाला हूं। मेरा नाम लिस्ट से गायब है। समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। विकास ने दावा किया कि उसके नाम के कई लोगों के नाम गायब हैं। उनके नाम के लोगों के सा...

रोज सीरियल देखती थी लड़की, पापा को कहा- बड़ी होकर नागिन बनेगी

नागिन के किरदार में एक्ट्रेस मौनी राय स्कूल से आने के बाद पापा ने अपनी आठ साल की बेटी से पूछा- बेटी बड़ी होकर क्या बनना चाहती हो। बेटी का बड़ी मासूमियत से दिए गए जवाब ने पापा को चौंका दिया। आठ साल की प्रियंका ने पापा से कहा- वो बड़ी होकर नागिन बनना चाहती है। एक पल के लिए पापा को खुद के कानों पर भरोसा नहीं हुआ कि वो क्या सुन रहा है। जब  तक पापा कुछ और समझ पाते बेटी ने दोबारा कहा-पापा मैं टीवी वाली नागिन बनाना चाहती हूं, उसके पास काफी शक्तियां हैं।' बेटी के मुंह से ऐसी बातें सुनने के बाद पापा को गुस्सा तो बहुत आया लेकिन जैसे-तैसे करके कंट्रोल किया और बेटी से प्यार से पूछा, ''बेटी कौनसी नागिन की बात कर रही हो आपको इसके बारे में कैसे पता चला। बेटी से बताया कि वो रोज मम्मी के साथ बैठकर टीवी सीरियल देखती है। उसमें उसे नागिन बहुत अच्छी लगती है। नागिन सीरियल टेलीविजन का नंबर वन शो है सीरियल के नागिन की बात चल ही रही थी कि मम्मी आई। प्रियंका ने मम्मी को बताया कि मैंने आज नागिन के बारे में बताया। मम्मी के होश उड़ गए जब उन्होंने अपने पति का गुस्सा देखा। गाजियाबाद  के रहने व...

दो दिन तक आपत्तिजनक बयान न देने पर पार्टी ने नेता को निकाला

पार्टी से निकाले जाने के बाद नेताजी जल्दी ही नयी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं  देश में मॉनसून के कारण लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लेकिन, इस तापमान को बढ़ाने का काम कर रहे हैं राजनीतिक पार्टियों के नेता, जो लगातार आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। कभी किसी टीवी एंकर के खिलाफ बोलते हैं तो कभी दूसरी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। देश में ना ही बारिश रुकने का नाम ले रही है और ना ही नेताओं के आपत्तिजनक बयान। लेकिन, इस पूरे मामले में हैरान की बात है कि पिछले दो दिनों से किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता ने कोई भी आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है। इससे कई राजनीतिक पंडित हैरान हैं तो वहीं पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई नेता कोई आपत्तिजनक बयान न दे। हैरान, परेशान एक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने एक कद्दावर नेता को पार्टी से निकाल दिया विवादित बयान नहीं देने पर अपने नेता को पार्टी से निकालने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इन्होंने पा...

नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें

टाइम्स नाव चैनल के लोगो की जानबूझकर लीक की गयी तस्वीर देश की राजधानी हो या देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई बातें अलग हैं तो वहीं कई बातें समान हैं। अगर समान बातों की बात की जाए तो सबसे बड़ी समानता है बारिश के दौरान दोनों शहर में हालात का एक जैसा होना। जब भी बारिश होती है दोनों शहरों की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। पानी इतना होता है कि आप उसमें नाव भी चला सकते हैं। अब इसी को देखकर एक नया चैनल आने वाला है। इस चैनल का नाम होगा 'times नाव'। बकवास न्यूज के सूत्रों से पता चला है कि इस चैनल पर बारिश से जुड़ी हुई खबरें दिखाई जाएंगी। इस चैनल को खास तौर पर बारिश के हालात को दिखाने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। जुलाई के आखिरी में ज्यादा बारिश ने आम लोगों को काफी परेशान किया। बारिश में दोनों शहर बिल्कुल एक जैसे नज़र आते हैं ऑफिस से निकलने से पहले हर कोई अपने रास्ते के बारे में जानना चाह रहा था। कई लोगों ने गूगल रूट्स की मदद भी ली लेकिन फिर भी रास्ता साफ न मिला। इस कारण से अब नया चैनल लाने का फैसला किया गया है। इस चैनल में आप अपने सारे रास्तों के बारे में जान सकते हैं। इस चैन...

मोदी ने रवांडा को गलती से वकांडा कहा,बोले-आपका राजा ब्लैक पैंथर है

रवांडा के प्रधानमंत्री के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैँ। रवांडा में पीएम मोदी कई जगहों पर दौरा कर रहे हैं। रवांडा में उनका हर जगह भव्य स्वागत भी किया जा रहा है। पीएम मोदी ने रवांडा के एक गांव को 200 गायें गिफ्ट करके वहां के लोगों को सम्मान दिया। रवांडा के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने वहां की जनता से मुलाकात की। इसी दौरान पीएम मोदी की जुबान फिसल गई। पीएम मोदी ने रवांडा को वकांडा कह दिया। पीएम मोदी मस्ती के मूड में थे। पीएम मोदी ने वकांडा कहा तो वहां के एक नागरिक ने पीएम मोदी की ओर हैरानी से देखा तो पीएम मोदी ने दोबारा मजाक में कहा कि आपका राजा ब्लैक पैंथर है। ये सुनते हैं रवांडा का नागरिक खुश हो गया। क्योंकि, हाल ही में आई फिल्म ब्लैक पैंथर को रवांडा समेत पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया था। रवांडा के लोगों से मिलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी की ये बात सुनने के बाद वहां के लोगों ने मोदी को खुश करने के लिए ओर ज्यादा डांस किया। हालांकि, कां...

रवांडा पहुंचे हज़ारों गौ रक्षक, पीएम मोदी द्वारा तोहफे में दी गयी 200 गायों की करेंगे रक्षा

अफ्रीकी देश रवांडा को पीएम मोदी ने 200 गाएं तोहफे में दी हैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा दौरे पर हैं। वहां जाकर पीएम मोदी ने एक गांव को 200 गायें गिफ्ट की। पीएम मोदी ने रवांडा सरकार की एक कल्याणकारी योजना 'गिरिंका कार्यक्रम' के तहत ये गाय गिफ्ट की हैं। इन सभी गायों को रवांडा से ही खरीदा गया है। गाय को गिफ्ट करने की बात जब भारत में पता चली तो कई गौ रक्षकों ने रवांडा जाने की योजना बनाई। एक गौरक्षक को दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखा गया। लेकिन, सुरक्षाबलों ने इसे अंदर नहीं जाने दिया क्योंकि इसके पास टिकट और पासपोर्ट नहीं था। इस शख्स का  कहना था कि वो गौ रक्षा के लिए जा रहा है तो उसे रोकना बिलकुल गलत है। काफी समझाने का बाद गौरक्षक वापस लौटा। ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यकर्ता झप्पी के लिए बाज़ार में खड़ा हुआ, महिलाओं ने की पिटाई एयरपोर्ट के बाहर राकेश नाम के इस शख्स ने बकवास न्यूज के बात करते हुए कहा कि वो रवांडा जाना चाहता है। क्योंकि, पीएम मोदी ने वहां के एक गांव को 200 गायें गिफ्ट की हैं। गाय की रक्षा के लिए किसी का वहां होना जरूरी है। जब बकवास न्यूज ने गौरक्षक से सवाल...

कांग्रेस कार्यकर्ता झप्पी के लिए बाज़ार में खड़ा हुआ, महिलाओं ने की पिटाई

प्रतीकात्मक तस्वीर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दिया। अपने भाषण के आखिरी में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झप्पी दी। राहुल की झप्पी चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने राहुल गांधी की तारीफ की तो वहीं कइयो ने उन्हें निशाने पर लिया। लेकिन, इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तारीफ की और उन्हीं के जैसा करने की कोशिश भी की। लेकिन, इस बार दांव उल्टा पड़ गया। दरअसल, हुआ यूं कि शुक्रवार को राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने गुरुग्राम के राजीव चौक पर खड़ा होकर जादू की झप्पी लेने की कोशिश की। राकेश नाम के युवक ने इसके लिए पूरा प्लान भी बनाया था। बाजार में बाहें फैलाकर काफी देर खड़ा होकर झप्पी का इंतजार कर रहे राकेश को किसी ने झप्पी नहीं दी। काफी देर तक खड़े रहने के बाद जब राकेश को झप्पी नहीं मिली तो वो हताश हो गए। लेकिन, ये हताशा दर्द में बदल गई जब उसके पास के गुजर रही महिलाओं ने राकेश की धुनाई कर दी। महिलाओं ने मार-मारकर राकेश का गाल लाल कर दिए। देखते ही देखते वहां कई लोग इकट्ठा हो गए। एक दुकानदार ने मुश...