सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’

प्रतीकात्मक तस्वीर दिल्ली में उस वक्त अजीब हालात बन गए जब प्लेसमेंट इंटरव्यू में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र चिल्लाया मंदिर वहीं बनाएंगे... दरअसल रवि नाम का छात्र दिल्ली में सिविल इंजीयनिंग के इम्तिहान के बाद प्लेसमेंट में बैठा था, कम नौकरियों और कुछ कर गुज़रने के दबाव से गुज़र रहे रवि से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि आप क्या बना सकते हो... अचानक रवि खड़े हो कर चिल्लाने लगा... मंदिर वहीं बनाएंगे... इंटरव्यू लेने वाले इससे घबरा गए... पूछताछ पता करने पर उन्हें पता लगा रवि कई whatsapp ग्रुप से जुड़ा है... और उसे लगता है कि राम मंदिर न बन पाने की वजह ये है कि उसे अब तक कोई ढंग का सिविल इंजीनियर नहीं मिल पाया... इंटरव्यू लेने वाले अचानक नारों से घबरा गए... जब उन्होंने रवि से पूछा कि मंदिर कहां बनाएंगे तो इसका जवाब उसके पास नहीं था... उसे बस इतना पता था मंदिर ‘वहीं’ बनाना है... और इसके लिए अच्छे इंजीनियर की तलाश की जा रही है रवि के साथ पढ़ने वालों का कहना था कि अक्सर वो इसी तरह के नारे अचानक लगाने लगता है... एक दिन जब रवि के पिताजी ने उसके बेडरूम में टीवी लगाने से मना कर दिया तो सोते स...

राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने हर भाषण में राफेल में घोटाले का ज़िक्र करते हैं दिवाली की सेल आने वाली है। दिवाली सेल पर लगभग हर प्रॉडक्ट सस्ता मिलता है। कंई कंपनियां तो 50 फीसदी तक का डिस्काउंट देती हैं । ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां तमाम ऑफर्स की जानकारी टीवी, अखबार और सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाती हैं। इस सूचनाओं की जानकारी जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंची तो उन्होंने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब दिवाली सेल सीज़न पर सेल चल रही है तो सरकार ने राफेल का सौदा पहले क्यों किया, दिवाली सेल पर खरीदते तो देश को करोड़ों रूपए का फायदा होता, देश के लोगों के पैसा बचाया जा सकता था भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार को दिवाली सीज़न सेल के बारे में शायद कुछ पता ही नहीं है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़्यादातर विदेशों में रहते हैं जिस कारण देश में क्या हो रहा है उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर मोदी जी देश में रहते हैं तो उन्हें दिवाली सेल के...

एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद एशिया कप में मंगलवार को भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हुए मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। मैच टाई हो गया। वहीं, अफ़ग़ानिस्तान टीम के प्रदर्शन की सभी ने तारीफ़ की। लेकिन, एशिया कप में लगातार भारत से हार का सामना कर रहा है। पाकिस्तान इस मैच को हज़म नहीं कर पाया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारत पर अफ़ग़ानिस्तान के साथ मिले हुए होने का आरोप जड़ दिया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आरोप है कि भारत और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी आपस में मिले हुए हैं यही कारण है कि जिस मैच को भारत आसानी से जीत सकता था वो टाई हो गया। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि हमारे साथ खेलते हुए भारत के सभी मुख्य खिलाड़ियों को खिलाया जाता है। लेकिन, अफ़ग़ानिस्तान के साथ मैच में कई खिलाड़ियों को आराम दे दिया जाता है। ये बिलकुल ग़लत बात है ये नाइंसाफ़ी है। अफगानिस्तान और भारत के बीच मैच टाई हो गया था सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तान के कई खिलाड़ी ICC में भारत की शिकायत करने की योजना भी बना रहे हैं। इन खिलाड़ियों का कहना ह...

महागठबंधन में शामिल होंगे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद

फ़्रांस के राष्ट्रपति ओलांदे  फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने अगले साल चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है... अगले साल होने वाले आम चुनाव में ओलांद मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार भी करेंगे... माना जा रहा है राफेल मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए ओलांद ने महागठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है... वो पूरे देश में रैलियां और प्रचार करेंगे... वहीं बीजेपी ने कहा है कि इसी वजह से ओलांद ने राफेल डील पर बयान दिया था, राफेल डील पर जिस तरह से ओलांद के बयान ने बीजेपी की मुसीबत बढ़ाई है उससे पार्टी को शक होने लगा है कि अगले साल होने वाले चुनाव में ओलांद की बड़ी भूमिका हो सकती है... पार्टी ये भी शक है कि राहुल गांधी ने ओलांद मिल गए हैं... वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सार्वजनिक तौर पर कहा भी है कि राहुल और ओलांद मिल कर जुगलबंदी कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ओलांद अब बीजेपी को ये भी शक है कि जल्द ही फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जंतर मंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दे सकते हैं... दूसरी तरफ बीजेपी इस बात से भी नाराज़ है कि बार बार उसे फंसाने वाले बयान विदेश से आ रहे...

दिल्ली के लड़के ने दहेज में मांगी कार पार्किंग, टूट गया रिश्ता

दिल्ली में कार पार्किग ने भयानक रूप ले लिया है राजधानी दिल्ली में मायापुरी इलाके में दहेज की मांग में एक रिश्ता टूट गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों को एक दूसरे का काम पसंद था। लड़का-लड़की भी एक दूसरे को काफी पंसद करते थे। शादी से पहले लड़की के पिता ने लड़के से पूछा कि आप दहेज में क्या लेंगे। तो लड़के का कहना था कि कार पार्किंग की जगह दे दो, दहेज की इस मागं को सुनते ही लड़की के पिता का पारा चढ़ गया, हालांकि उनका ये गुस्सा ज़बान पर नहीं आया क्योंकि वो लड़की वाले थे, इसलिए उन्होंने आराम से लड़के को कहा कि कोई ऐसी चीज बताओ जो मैं आपको दे सकूं, क्योंकि दिल्ली में तो पार्किंग के लिए मर्डर तक हो जाते हैं और फिलहाल शादी तक मैं कोई भी कानून तोड़ना नहीं चाहता, दूसरी बात ये कि इलाके में कार पार्किंग की जगह है ही नहीं और इस कारण से ये मुमकिन ही नहीं है कि आपको दहेज में कार पार्किंग तो छोड़िए स्कूटर पार्किंग की भी जगह दें सकूं, हां पैसे चाहिए तो वो मैं आपको दे सकता हूं लड़की के पिता ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन लड़का कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि पार्किंग के लिए ज...

संस्कारी बहू बनाने वाले कोर्स में एडमिशन के लिए पहुंचे लड़के

प्रतीकात्मक तस्वीर भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने संस्कारी बहू नाम का नया कोर्स शुरु करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद कोर्स में कई लड़के भी एडमिशन लेने पहुचे। लड़कों का कहना था कि उन्हें संस्कारी बहू नहीं मिल पाती है इस कारण से इस कॉलेज का रुख किया है कि सच्चा जीवन साथी ने मिलने के कारण वो किसी अपने दोस्त को ही अपना जीवन साथी बना लेते हैं। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए सोनू नाम की लड़के ने कहा अब 377 पर कोर्ट के फ़ैसले के बाद इसमें हमें और भी मदद मिली है। लड़के ने कहा ज़िंदगी का मतलब होता है प्यार से रहना है। प्यार चाहे पत्नी के रूप में मिले या किसी दोस्त के रूप में। विश्वविद्यालय के बाहर खड़े छात्र  कॉलेज के बाहर खड़े होकर एक लड़के ने कहा हमें भी इस कॉलेज में पढ़ना है। हालाँकि , प्रशासन लड़कों की ये बात मानने को तैयार नहीं हैं। अपनी बात पर ज़ोर देते हुए लड़कों ने कहा है लड़कियों को संस्कार सिखाए जा रहे हैं ये संस्कार हमारे लिए ही सिखाए जा रहे हैं। लड़कियों की शादी हम से ही होगी। ऐसे में संस्कार दोनों को आने चाहिए, चाहे वो लड़का हो या वो लड़की। अगर एक में संस्का...

हनी सिंह और बादशाह की जगह अब युवा बनना चाहते हैं भजन गायक, अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड को देखकर लिया फैसला

गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ भजन गायक अनूप जलोटा युवाओं को हनी सिंह और बादशाह के गाने खूब पसंद आते हैं। पसंद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवा इन सिंगर्स के गानों पर पार्टियों में डांस करते और खूब इंज्वाय करते हैं। लेकिन, अब युवाओं की पसंद बिग बॉस देखने के बाद एकाएक बदल गयी है, इन दिनों युवाओं को भजन ज्यादा पसंद आ रहे हैँ। कई युवाओं ने भजन सिखने के लिए क्लास भी ज्वाइन करना शुरु कर दिया है। भजन को पसंद करने की वजह है अनूप जलोटा। हाल ही में रिऐल्टी शो Bigg Boss 12 में अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली। जिसके बाद वो चर्चा में आ गए। पहले से ही तीन शादियां कर चुके अनूप जलोटा एक प्रसिद्ध भजन गायक हैं। 65 वर्षीय भजन सम्राट अनूप जलोटा की 28 साल की गर्लफ्रेंड को देखकर हर कोई हैरान है। सलमान खान ने भी शो में एंट्री के वक्त हैरान जताई थी। उन्होंने हंसते हुए, दोनों के वीडियों को लोगों को दिखाया था, जिसमें अनूप जलोटा को कहते हुए सुना जा सकता है कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। अनूप जलोटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहते हैं बिगबॉस...