सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ढीन्चैक पूजा से पाकिस्तान में मची खलबली, ISI का आरोप ढीन्चैक पूजा को सीमा पर तैनात करने की तैयारी में हिंदुस्तान

ये भी पढ़ें : 2022 में पाकिस्तान भी भेजेगा चांद पर इंसान, पत्रकार चांद नवाब ले रहे हैं चांद पर जाने की ट्रेनिंग ढींचैक पूजा !!!!नाम तो आपने कई बार सुना होगा। अगर नाम न सुना हो तो आपने इन के गाने तो ज़रूर सुने होंगे। सोशल मीडिया पर ये अपने घटिया गानों की वजह से मशहूर हैं। अपने गानों की बदौलत ही है ये इतनी पॉपुलर हुई कि बिग बॉस ने भी इन्हें अपने घर में जगह दी। कुछ दिन ढींचैक पूजा बिग बॉस के घर में भी गुज़ार चुकी हैं। हाल ही में ढींचैक पूजा ने अपना एक नया गाना लॉन्च किया है इस गाने को ख़ास लोगों के लिए लॉन्च किया है। ढींचैक पूजा का कहना है कि उसके फेन की काफ़ी समय से डिमांड रही है इसलिए उन्हें एक गाना लॉन्च किया है लेकिन अगर इस गाने को आप एक बार सुन लेते हैं तो आपके सर में दर्द ज़रूर हो जाएगा। फिर भी इस गाने को सुनने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है और न सुनने वाले लोगों की तादाद कहीं ज़्यादा है। क्योंकि गाने को जिस तरीक़े से बनाया गया है उससे किसी को विस्तार दर्द होना लाज़मी है अब इसी सरदर्द का फ़ायदा भारत सरकार उठाने की तैयारी में है। ये भी पढ़ें : तो इसलिए विंग कमांडर...

2022 में पाकिस्तान भी भेजेगा चांद पर इंसान, पत्रकार चांद नवाब ले रहे हैं चांद पर जाने की ट्रेनिंग

ये भी पढ़ें : तो इसलिए विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने किया वापस काश़ !! बातों से ही सब कुछ हो जाता है तो ना किसी को मेहनत करनी पड़ती है और न कुछ काम करना पड़ता। सब कुछ अपने आप ही हो जाता है। पाकिस्तान के मंत्री पर ये बात बिलकुल सटीक बैठती है। हाल ही में भारत में चंद्रयान को चाँद पर भेजा जिसके बाद पाकिस्तान भी लगातार अपने लोगों को दिलासा देने में लगा है कि वो भी चाँद पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दिनों ख़ुद के हालात से ज्यादा भारत की बात की जा रही है। भारत द्वारा चंद्रयान 2 के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान के लोग अपनी सरकार से पूछ रहे हैं कि ऐसा मौका कब आएगा जब कोई पाकिस्तान अपना स्पेस सेंटर बनाएगा, अपने अंतरिक्ष यात्री भेजेगा, कब तक पाकिस्तान इसके लिए चीन की जी हूज़ूरी करता रहेगा, इन्हीं सवालों से परेशान होकर पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का बयान आया और ऐलान कर दिया कि आने वाले दो - तीन सालों में वो भी चाँद पर पहुँच जाएंगे। चाँद पर उनके भी लोग पहुंचेंगे, उनके भी वैज्ञानिक पहुंचेंगे। ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का ...

पॉल्यूशन कंट्रोल बॉर्ड ने अर्नब गोस्वामी को चलान जारी किया, ध्वनि प्रदूषण कम करने को कहा

ये भी पढ़ें : नासा का दावा, अरनब के बंद मुंह की तस्वीर खींचने वाला कैमरा बनाया देश में जब भी प्रदूषण की बात आती है तो हम कई तरीक़े के प्रदूषण के बारे में सोचने लगते हैं। जैसे कि कुछ समय पहले राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण जोरों पर था वहीं कई बार हम अख़बार और TV में जल प्रदूषण के बारे में भी पढ़ते हैं। लेकिन शायद ही आपने कभी ध्वनि प्रदूषण की ज़्यादा चर्चा सुनी होगी। लेकिन अब ध्वनि प्रदूषण चर्चा का विषय बना हुआ है इसकी वजह है अर्नब। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक चलान जारी करते हुए उन्हें हिदायत दी गई है कि ये ध्वनि प्रदूषण पर कंट्रोल करें अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उन्हें जुर्माना झेलना पड़ सकता है। पॉल्यूशन कंट्रोल बॉर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हाल ही के दिनों में देखा गया है कि TV पर रात के नौ बजे काफ़ी शोर मचता है जिसको लेकर रात को 9 बजे ध्वनि प्रदूषण काफ़ी हो जाता है यही वजह है कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को इस पर संज्ञान लेना पड़ा है। ये भी पढ़ें : नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एक अधिक...

गंगा जमुनी तहजीब बचाने के लिए कावंड़ियों ने की तोड़फोड़, कहा- सभ्य भारत की कमी महसूस नहीं होने देंगे

हाथों में बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक लिए शांति दूत कांवड़िए ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा देश में हिंदू-मुस्लिम एकता की कई बातें की जाती हैं लेकिन एकता के नाम पर काम कुछ नहीं किया जाता है। देश की गंगा जमुनी तहजीब हमें सिखाती है कि हमें प्यार प्रेम से रहना चाहिए। शब ए बारात मुस्लिमों के लिए खास होता है। इस दौरान मुस्लिम युवक जमकर हंगामा करते देखे जाते हैं। इसी तरह सावन के महीने में कावंड़ियों को देखा जाता है। कावंड़िए इस बार भी शांत नहीं रहे और जमकर तोड़फोड़ की। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में बम-बम भोले की आवाज को कावंड़ियों के मुंह से खूब सुना जाता है। लाखों की संख्या में देशभर के लोग कांवड़ लाते हैं और अपने आपको शिवजी की भक्त कहते हैं। कांवड़िए देश में एकता का संदेश देने की कोशिश भी करते हैं। ये भी पढ़ें : हिंदू संगठन की मांग, सिर्फ भगवा टी शर्ट नहीं, धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेले टीम इंडिया शब ए बारात में शांतिप्रिय मुस्लिम युवकों का दल बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए कानून का पाल...

बिना पूछे काट दी मूंछें तो बंदे ने ठोका नाई पर केस, हज्जाम संगठन ने इलाके में कटिंग और शेविंग का किया बहिष्कार

किरण ठाकुर पहले मूंछों के साथ फिर बिना मूंछों के  ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा आप अक्सर नाई के पास सेविंग या बाल कटवाने के लिए जाते हैं। लेकिन शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा कि नाई ने आपसे बिना पूछे आपकी मूंछे काट दी हों। आप अंदाज़ा लगाइए अगर ऐसा हो जाए कि आप से बिना पूछे   आपकी मूंछो को काट दे तो आप क्या करेंगे! ज़ाहिर सी बात है आप नाराज़ हो जाएंगे ग़ुस्सा भी आ सकता है लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाई ने बिना पूछे ही एक व्यक्ति की जब मूंछ काट दी तो उस शख्स ने नाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई दी। दरअसल नागपुर में किरण ठाकुर नाम के शख्स, जिनकी ऊपर तस्वीर लगी है, वो नाई के यहां दाढ़ी बनवाने पहुंचे, किरण का आरोप है कि नाई ने बिना पूछे उन मूंछों को सफाचट कर दिया जिन पर उन्हें कई सालों से नाज़ था, जिन पर वो दिन भर में कम से कम 50 बार ताव दिया करते थे, बस फिर क्या था नाई सुनील लक्ष्णे के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी, पुलिस शिकायत होते ही नागपुर के कनहन इलाके में बवाल शुरू हो गया, नाई...

कुमारस्वामी की अजीबोगरीब मांग से कर्नाटक के राज्यपाल परेशान, अक्कड़ बक्कड़ से बहुमत का फैसला करवाने की मांग पर अड़े कुमारस्वामी

ये भी पढ़ें : ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार लाने वाली है जनसंख्या नियंत्रण कानून कर्नाटक में कांग्रेस और JDS की सरकार पर ख़तरा मंडराता हुआ दिख रहा है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के पास पूरे नंबर नहीं हैं। इसलिए उन्हें फ़्लोर पर अपना बहुमत सिद्ध करना होगा। वहीं, कुमारस्वामी इससे कहीं न कहीं परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी सरकार पर लगातार ख़तरा मंडराता रहा है। सरकार बनने के बाद से भाजपा का आरोप है कि कुमारस्वामी के पास पूरे विधायक नहीं हैं। उनकी सरकार अल्पमत में चल रही है लेकिन वो हमेशा इन आरोपों को नकारते रहे हैं। वहीं कांग्रेस का भाजपा पर लगातार आरोप रहा है कि वो उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही ये भी आरोप लगाया गया है कि ये भाजपा कांग्रेस और JDS के विधायकों को ख़रीदने की कोशिश कर रही है इसी को देखते हुए कुमारस्वामी को फ़्लोर पर अपना बहुमत सिद्ध करना है। ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रिय...

पहाड़ों की साफ हवा ना झेल पाने वालों के लिए सरकार का बड़ा कदम, पर्यटकों के लिए हिल स्टेशनों पर लगाए जाएंगे प्रदूषण वाले सिलेंडर बूथ

ये भी पढ़ें : कानपुर के युवक का हाहाकारी अविष्कार, अब बिना हेलमेट उतारे थूक सकते हैं गुटखा राजधानी दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार चढ़ाव देखा जाता रहा है। बारिश के दिनों में प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है तो वहीं बारिश और हवा जब नहीं होती तो प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है जिससे आम लोगों में ख़ासी दिक्कतें होती है। प्रदूषण की वजह से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। कई रिपोर्ट्स भारत के कई शहरों को प्रदूषण के लिहाज़ से काफ़ी ख़तरनाक बता चुके हैं। उत्तर भारत के कई इलाक़े ऐसे भी हैं जहाँ प्रदूषण लगभग न के बराबर है और वहाँ साफ़ हवा मिलती है। लेकिन आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो पहाड़ी इलाकों के लोग दिल्ली - एनसीआर में घूमने के लिए आते होंगे। ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच जिन लोगों को हमेशा से साफ़ हवा मिली है उन्हें दिल्ली NCR की प्रदूषण वाली हवा जब मिलती है तो उनके फेफड़ों पर किस तरीक़े का असर पड़ता होगा , आप इसका अंदाज़ा भी लगा सकते हैं। पहाड़ी इलाक़े में रहने वाले लोग जब दिल्ली NCR में आते हैं तो उन्हें कई तरीक़...