सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

प्याज़ पर नया बवाल, दिल्ली में प्याज़ की दुकानों के बाहर पहरा देगी पुलिस

ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में क्राइम कि कई सारी घटनाएँ सामने आयी हैं। जिसके बाद से दिल्ली के लोग हैरान हैं, परेशान है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के लोग प्याज़ की क़ीमतों से भी परेशान हैं। क्योंकि, बीस रुपये किलो बाज़ार में मिलने वाला प्याज़ अब 80 को पार कर गया है। जिसके कारण लोगों की रसोई का बजट बढ़ता जा रहा है। ऐसा कहा जाने लगा है कि जिसके पास प्याज़ है वही रईस है। क्योंकि पैसे वाले लोग ही अब इस महँगाई के ज़माने में प्याज़ ख़रीद पा रहे हैं। मतलब ये हुआ कि जिसके प्याज़ है वो अमीर है। इस हिसाब से प्याज़ की दुकान करने वाले अपने आपको अमीर समझ रहे हैं। इतना अमीर कि वो ख़ुद को किसी से कम नहीं समझते हैं। क्योंकि उनके पास प्याज़ की कई सारी बोरियां रखी है। लेकिन हाल ही में राजधानी दिल्ली की एक दुकान में चोरी हो गई और एक बोरी प्याज़ को चोर ग़ायब कर ले गए। कुछ लोगों का कहना है कि चोर थे तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोसाइटी की ही कुछ महिलाएँ थी जिन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया। क्योंकि वो इतना महँग...

ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में चलने वाली गाड़ियों में आपने एक ख़ास बात नेटिस की होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जितनी भी कारें चलती हैं उनके आगे या पीछे जाति ज़रूर लिखी होती है। ऐसा इसलिए है कि यहाँ पर रहने वाले लोगों को अपनी जाति बताना अच्छा लगता है। गाड़ियों के आगे और पीछे अपनी जाति लिखवाना यहाँ के लोग गर्व की बात समझते हैं। यही वजह है कि लगभग सभी गाड़ियों के पीछे जाती लिखी होती है। लेकिन सोमवार को ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब वाक़या सामने आया जब एक युवक में नई गाड़ी ली लेकिन उसके पीछे युवक ने अपनी जाति नहीं लिखवाई। इसके बाद से युवक के घर वालों ने युवक से बात करना बंद कर दिया। युवक की घरवाले इस बात से नाराज़ है कि घर में नई कार आ गई लेकिन कार के आगे पीछे जाति नहीं लिखवाई गई। युवक के घर वालों का मानना था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उनके घर का लड़का उनकी बातों पर न चले और अपनी मनमर्ज़ी करें। ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना अ...

मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना दिल्ली NCR में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से कई तरीक़े की बीमारियां फैलती है। इन सब को रोकने के लिए सरकार ने अपने स्तर पर काम ज़रूर किया है लेकिन ये काम करना काफ़ी साबित हुआ है। विदेश से आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल होती नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि एक विदेशी एजेंसी ने भारत में प्रदूषण का टेस्ट किया था जिसमें सबसे पहले मोदी सरकार के मंत्रियों का टेस्ट किया गया जिसमें सरकार फैल हो गई। विदेशी एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मोदी सरकार के कई मंत्रियों की भाषा पॉल्यूशन लेवल से कहीं ज़्यादा होते हैं। मंत्रियों की भाषाएँ काफ़ी कड़ी होती है जिससे काफ़ी पॉल्यूशन फैलता है और लोगों को कई तरीक़े की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है । ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए मंत्रियों की भाषा में गिरिराज सिंह की भाषा सबसे ऊपर आंकी गई है। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह ...

विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना

ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए दिल्ली में विधानसभा चुनाव में ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हर पार्टी चाहती है कि वो जीतकर सत्ता में वापसी करें। लेकिन ये इतना आसान नज़र नहीं आ रहा। सब कुछ जनता के मूड पर डिपेंड करेगा की जनता किसे जीत दिलाती है। लेकिन, उससे पहले सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों से पहले ही 1, लाख लीटर रायता ख़रीदने की योजना बना रही है । पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, इसके पीछे आम आदमी पार्टी ने तर्क दिया है कि वो चाहते हैं कि इस बार उनकी पार्टी चुनाव जीते। चुनाव जीतने के लिए ख़ास रणनीति की ज़रूरत होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव में रायता फैलाने की रणनीति बनायी है। ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान नाम न बताने की शर्त पर एक आम आदमी पार्टी नेता ने बकवास न्यूज़ को ...

अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए

ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान नए ट्रैफ़िक नियम लागू होने के बाद से हर कोई इन्हें फ़ॉलो कर रहा है। वजह सबको पता है अगर किसी ने इन ट्रैफ़िक नियमों को लागू नहीं किया तो 10 गुना तक चालान कट सकता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन्हें अनदेखा कर रहे हैं। हाल ही में अरनब गोस्वामी को प्रदूषण फैलाने के लिए 1, लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें लगातार वार्निंग मिल रही थी जिसे वो लगातार इग्नोर करलरहे थे। यही कारण है कि आप उन्हें एक लाख रुपये का जुर्माना छेड़ना होगा अगर वो जल्द ही इसे जमा नहीं करते हैं तो ये और भी बढ़ जाएगी। एक मोहल्ले में रहने वाले लोगों के मुताबिक, रात नौ बजे के बाद से उनके घर के आस पास ध्वनि प्रदूषण का स्तर काफ़ी ज़्यादा बढ जाता है और जो उनके कानों के लिए काफ़ी ख़तरनाक है। एक युवक का तो यहाँ तक कहना था कि उनके बुजुर्ग चाचा की सुनने की शक्ति इसी वजह से चली गई। आज 90 साल के ये बुजुर्ग सुन नहीं सकते हैं। ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम बकवास न्यूज़ के सूत्रों से मिली जानक...

दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान

ये भी पढ़ें : चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 117 ऐसे लोगों का चालान किया है जिन्होंने गाड़ी मोड़ने से पहले सही इंडिकेटर दिया था... पुलिस का कहना है ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ा है बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाला... माना जा रहा है ऑड-ईवन नियम के बाद लोगों में पुरानी आदतें वापस लाने के लिए अभियान छेड़ा है जिसके तहत ये चालान काटे गए... पुलिस के मुताबिक मुड़ने से पहले इंडिकेटर देना दिल्ली में अपराध माना जाता है इसलिए उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है...  य हां के लोग या तो इंडिकेटर देते ही नहीं हैं और अगर गलती से दे भी देते हैं तो कभी सही नहीं देते... जिससे किसी को संकेत समझ में ही नहीं आते और इन लोगों ने दूसरों को भ्रम में डाला जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी... चालान किए गए 117 लोगों में से 116 पुरूष और 1 महिला है... ट्रैफिक पुलिस वाले भी हैरान हैं कि महिला हो कर भी उसने सही संकेत कैसे दे दिया... अब पुलिस इस बारे में जांच कर ये देख रही है कहीं उस महिला ड्राइवर की गाड़ी में कि...

पाकिस्तान पर उठे धुएं के बादल, जांच में पता चला ISRO की सफलता पर जलन से उठा धुआं

ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पूरी दुनिया इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों का लोहा मान रही है, कई देशों ने भारत के इस मिशन की तारीफ़ करते हुए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इससे पूरी तरीक़े से जला हुआ है। उनकी जलन का आलम ये है कि चंद्रयान-2 के लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान के बादलों धुआँ देखा गया। पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ था जब पाकिस्तान के बादलों में धुआँ देखा गया हो। पाकिस्तान के कई शहरों पर धुआँ साफ़ तौर पर देखा जा सकता था। धुआं देखने का मतलब होता है आगे का लगना।आग लगने के बाद धुंआ निकलता है इसलिए कई लोगों ने अंदाज़ा लगाया है कि कहीं आग लगी है जिसकी वजह से धुआँ निकल रहा है। तुरंत फ़ायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई और फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौक़े पर पहुँच गई।फ़ायर ब्रिगेड को भी कहीं भी आग नहीं देखी थी। वो भी हैरान रह गए कि आख़िर ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि ऐसा कभी नहीं  होता कि धुआँ दिखे लेकिन आग न...