दिल्ली की अमर कॉलोनी में रहने वाले बचपन के दो दोस्तों अक्षय और संजू में इस बात पर मारपीट हो गयी कि एक दोस्त ने दो घंटे फोन पर बात करने के बाद भी उसके और बताओ कहने का जवाब नहीं दिया, दोनों दोस्त गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं और फिलहाल अस्पताल में हैं, जहां 6 डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इस और बताओ में ऐसा क्या था जिससे बचपन के दोस्तों में मारपीट की नौबत आ गयी इंस्पेक्टर संजय देशवाल के मुताबिक आस पड़ोस और परिवारवालों से बातचीत हुई है उसके मुताबिक शाम पांच बजे तक तो सबकुछ ठीक था, हमेशा की तरह संजू का फोन अक्षय के पास आया, बातचीत नॉर्मल ही चल रही थी, करीब दो घंटे बाद ना जाने क्या हुआ कि हालात मारपीट वाले हो गए, इंस्पेक्टर संजय देशवाल के मुताबिक वो केस सॉल्व करने के काफी करीब हैं, जल्दी ही इसका खुलासा हो जाएगा इधर बकवास न्यूज़ की इंवेस्टिगेशन में बेहद चौंकाने वाली बात का पता चला है, बकवास न्यूज़ के पास अक्षय और संजू की लड़ाई की हर डिटेल मौजूद है, अक्षय के पापा ने बकवास न्यूज़ को बताया कि संजू से बातचीत...