सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बीजेपी सांसद को नहीं मालूम अपना संसदीय क्षेत्र, सर्वे में पता लगाएंगे कहां से जीते थे

बीजेपी ने इस बार नारा दिया है अबकी बार 400 के पार ये भी पढ़ें : पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी साल 2019 के लोकसभा चुनाव को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और नेता अपनी तैयारियों में लग गए हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसद चिंता में हैं, चिंता की वजह यह है कि कई सांसद अपने संसदीय क्षेत्र को भूल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसद सर्वे में पता लगाएंगे कि वह कहां से जीते थे। पांच साल बीतने के बाद एक बार भी कई सारे सांसद अपनी जनता के बीच नहीं पहुंचे हैं। क्योंकि साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसके लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कई नेताओं को नहीं पता कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक नेता ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि उनकी उम्र 70 साल हो गई है। इसलिए उन्हें चीजें ज्यादा याद नहीं रहती। यही वजह है क...

पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ये भी पढ़ें : गूगल मैप पर मिली वो जगह जहां से प्रधानमंत्री मोदी का पुराना नाता नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम लोकसभा में राष्ट्रपति के भाषण पर स्पीच ऑफ थैंक्स दिया। इस भाषण में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर एक एक करके हमले किए। वहीं , प्रधानमंत्री मोदी एक बात कहना भूल गए। सूत्रों से पता चला है कि भाषण के बाद सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। लेकिन उनके एक पर्सनल अफसर ने उन्हें बताया कि इस बार "आप संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूल गए" इस बात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का भी चिंतित भी दिखे। ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए ऐसा बहुत कम होता है जब प्रधानमंत्री मोदी कहीं भी जाएं और कोई भी भाषण दें तो वहां वह यह हमेशा कहते हैं कि यहां से मेरा पुराना नाता है। लगभग हर जगह पर प्रधानमंत्री मोदी अपना रिश्ता नाता निकाल ही लेते हैं और वह यह बात कहते हैं कि इस जगह से उनका पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले प्रधानमंत...

ED की रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के बाद पैदा हुए रोज़गार के नए अवसर, दिल्ली में ED और CBI के सामने पेश होने के लिए खुलेंगे कोचिंग सेंटर

सोनिया गांधी के दामाद और राहुल गांधी के जीजाजी हैं रॉबर्ट वाड्रा  ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क एक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में  अलग-अलग विषयों की हजारों कोचिंग खुल चुकी हैं। लेकिन, अब एक नए विषय पर भी कोचिंग खोलने की प्लानिंग चल रही है। जानकारों के मुताबिक, साल 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ईडी/ सीबीआई के सामने पेश होने की खास कोचिंग खोलने जा रही है। यह कोचिंग कुछ लोगों और कुछ नेताओं की वजह से खोली जा रही है। क्योंकि टीवी पर रोजाना किसी ना किसी नेता के यहां सीबीआई के छापे, ईडी से पूछताछ की खबरें आती हैं। इसी को देखते हुए कोचिंग सेंटर में अपना व्यापार कर रहे लोगों ने मन बनाया है कि वह ईडी और सीबीआई के सामने पेश होने की कोचिंग खोलें। उनको लगता है कि इसमें काफी कमाई हो सकती है। ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता हालांकि, यह भी साफ नहीं हुआ है कि इस कोचिंग का उद्घाटन कौन करेगा। क्योंकि ज्यादातर मौकों पर नेता ही कोचिंग सेंटरों का, स...

धरने पर बैठीं ममता का ऐलान, बंगाल के लिए बनाई जाए अलग सीबीआई

कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर सीबीआई पहुंचने के बाद ममता बनर्जी धरने पर बैठ गयीं ये भी पढ़ें : ACP प्रद्युम्न को दी जा सकती है CBI की कमान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया। ममता बनर्जी केंद्र सरकार से नाराज हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर सीबीआई का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी का कहना है कि मोदी सरकार सीबीआई के जरिए उन्हें डराने की कोशिश कर रही है लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं।  सीबीआई के इस्तेमाल पर गलत आरोप के साथ-साथ ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर बंगाल के लिए अलग से सीबीआई की मांग की है। ममता बनर्जी चाहती हैं कि पश्चिम बंगाल को अलग सीबीआई  दी जाए और उस सीबीआई की बागडोर उनके हाथों में दी जाए। ये भी पढ़ें : अस्थाना खोलेंगे ‘नई CBI’, असली CBI होने का दावा ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार उनके खिलाफ साजिश रच रही है। साजिश के तहत सीबीआई के अफसरों को उनके राज्य में भेजा जा रहा है। इसीलिए अब ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों से मिलकर मदद म...

शादी के बाद रणवीर-दीपिका का पहला झगड़ा सामने आया, दीपिका की स्कर्ट पहन गए रणवीर

रणवीर और दीपिका की शादी अभी हाल ही में हुई है ये भी पढ़ें : शादी में नाराज हुए रणवीर के फूफा, रसगुल्ला ना मिलने से आपा खोया बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में शादी की। शादी से पहले दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते थे। लेकिन, शायद ही किसी को उम्मीद थी कि दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।लेकिन, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम लोगों ने इसका स्वागत किया और उनकी शादी में हर कोई शरीक भी हुआ। लेकिन, शादी के बाद दोनों का पहला झगड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण की स्कर्ट पहन ली जिससे वह गुस्सा हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने लिए एक स्कर्ट खरीदी थी। लेकिन रणबीर को यह ज्यादा पसंद आई और उन्होंने इसे पहन लिया जिसे दीपिका गुस्सा हो गई। ये भी पढ़ें : इटली जाएंगे करणी सेना के लोग, खिलजी और पद्ममावती की शादी रुकवाने की होगी कोशिश बताया जा रहा है कि दीपिका को खुश करने के लिए रणबीर समय-समय पर उनके कपड़े पहनते रहते हैं। उन्हें उनके लह...

चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी है ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। खुफिया सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी कई तरीके की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। ताकि कांग्रेस पार्टी जीत सके और वह प्रधानमंत्री बन सकें। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भाई-बहनों की तलाश कर रहे हैं जो उन्हें चुनाव लड़ने में मदद कर सकें और वोट ले सकें। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदारों से संपर्क साधा है। हालांकि, दूर के रिश्तेदारों में वरुण गांधी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें : जब कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि यह दूर के रिश्तेदार कौन हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए भाई बहनों की तलाश की जा रही है। क्योंकि अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो उनका चुनाव लड़ना आसान हो जाएगा और आसानी से दे...

हार्दिक पांड्या वाले एपिसोड से सीबीआई को मिला आइडिया, लाई डिटेक्टर की बजाए कॉफी से सच उगलवाने की तैयारी

सीबीआई अक्सर अपराधियों से सच उगलवाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढती रहती है ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर छाया कॉफी का खौफ, ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप देखते ही भड़के क्रिकेटर किसी अपराधी से सच उगलवाने के लिए सरकारी एजेंसियां कई तरीके के हथकंडे अपनाती हैं। लेकिन, कई बार अपराधी इन सब से बच निकलता है। कुछ समय पहले नारको टेस्ट से लेकर लाइव डिटेक्टिव टेस्ट का इस्तेमाल किया गया। लेकिन यह तकनीक भी पूरे तरीके से सफल नहीं हो पाई। अब सीबीआई ने एक नई तकनीक का इस्तेमाल करने का प्लान बनाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराध के लिए सीबीआई अब कॉफी का इस्तेमाल करेगी। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, वह कॉफी का इस्तेमाल करके अपराधियों से कई राज खुलवा सकते हैं। ये भी पढ़ें : कोहली के साथ मैच देखकर अनुष्का ने भी सीख लिया क्रिकेट, महिला टीम में होंगी शामिल सीबीआई ने कॉफी का इस्तेमाल करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि कॉफी विद करण शो टीवी पर काफी पॉपुलर हो रहा है, जिसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आते हैं और वह कॉफी पीने के साथ-साथ करण को कई सारी राज की बातें बता देते हैं। जो इसस...