ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर के आए 500 में से 499 नंबर दोबारा कॉपी की जांच करवाएंगी हाल ही में सीबीएसई ने अपने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इसमें छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बेहद शानदार रहा। दसवीं में 13 बच्चों को 500 में से 499 अंक मिले। वहीं, 12वीं का हाल भी कुछ ऐसा ही था, जहां बहुत सारे बच्चों को 99% अंक प्राप्त हुए। इसी को देखते हुए कई वह बच्चे भी परेशान और हैरान हैं जिनके 60 फीसदी अंक आए, इसी को देखते हुए सरकार ने एक नई योजना बनाने की घोषणा की है। सरकार ने 60 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों को लुप्त प्रजाति घोषित करने की घोषणा की है। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि 80 और 90 फीसदी अंक लाने वाले बच्चों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, 60 फीसदी अंक वाले बच्चे अब कम होते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। बकवास न्यूज से उससे बात करते हुए 60 फ़ीसदी अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र का कहना था कि 10वीं और 12वीं के नतीजों के बाद उसे एक बात से राहत मिली है। अब कोई भी उनसे अंकों के बारे में नहीं पूछता है। क्योंकि मोहल्ले में कुछ लड़कियों के 98 फ़ीसदी अंक आए है...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism