सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रानू मंडल की गायिकी को देखकर बॉलीवुड सिंगर ने किया रेलवे स्टेशन पर गाने का फैसला

ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक रानू मंडल। एक ऐसा नाम जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्ख़ियाँ बंटोर रहा है। जो रानू कल तक पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर जीवन यापन करती थी वो आज सुपरस्टार बन गई हैं। उनके एक वीडियो के चलते उन्हें पूरे देश में दमदार पहचान दिला दी। बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार रानू मंडल को अपने स्टूडियो बुलाया और गाना गाने का मौक़ा दिया हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक फ़िल्म में गाना गाने के लिए भी कहा ये इतना बड़ा मौक़ा था जिसके लिए हज़ारों लोग संगीत सीखते हैं लेकिन कम ही लोगों को ऐसा मौक़ा मिल पाता है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर पहले रानू अकेली गाना गाती लेकिन अब वहाँ लाइन से कई लडके लड़कियाँ गिटार के साथ बैठे हैं। हर कोई रानू की तरह गाना गा रहा है। या यूँ कहें की कोशिश कर रहा है। कई कलाकारों को लगता है कि यहाँ गाना गाने से बॉलीवुड में आसानी से काम मिल सकता है। ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी ...

मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। दोनों देशों के बीच हाल ही के कुछ महीनों में काफ़ी तल्ख़ी बढ़ गई है। नौबत यहाँ तक आ गई है कि दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई तरीक़े का प्रतिबंध लगा दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान को ज़्यादा नुक़सान उठाना पड़ा। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेश को भी भी बंद कर दिया था इसका मतलब ये होता है कि कोई विमान पाकिस्तान के आसमान में उड़ान नहीं भर सकता है। लेकिन पाकिस्तान की सेना अब योजना बना रही है की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को पत्थर मानकर गिराया जाए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना अपने सैनिको को ख़ासतौर पर ट्रेनिंग भी दे रही है। बताया जा रहा है कि पिछले तक़रीबन एक महीने से पाकिस्तान अपने सैनिकों को सिखा रहा है जिसके तहत पाकिस्तान के सैनिक भी लगातार पत्थर मार रहे हैं। पाकिस्तान के एक अधिकारी के मुताबिक़, वो गुब्बारा उड़ा देते हैं और पाकिस्तान के सैनिक उस पर पत्थर मारते हैं। और इस तरह से वो अपने सैनिकों से ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडि...

पति के ज़्यादा प्यार से परेशान हुई महिला, मांग लिया तलाक

ये भी पढ़ें : आचार्य बालकृष्ण का दावा, अंग्रेजी दवाओं को चेक करने के लिए हुए थे अस्पताल में भर्ती कई पत्नियां अपने पति से इसलिए नाराज़ होती है कि उनका पति उन्हें प्यार नहीं करता, उन्हें समय नहीं देता। इसी को देखते हुए पत्नियां नाराज़ हो जाती हैं, दुखी होकर कई तो तलाक़ तक माँग लेती हैं। लेकिन यूएई की एक महिला अपने पति से इसलिए नाराज़ है कि उसका पति उससे ज़्यादा प्यार करता है और अभी भी उसके साथ लड़ाई झगड़ा नहीं करता है। यूएई की महिला का कहना है कि उसका पति उसे कुछ ज्यादा ही प्यार करता है। लेकिन पत्नी को ये पसंद नहीं। पति के प्यार से ऊबकर पत्नी अपने पति से तलाक लेना चाहती है। बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ , उतइन दोनों की शादी को अभी क़रीब एक साल ही हुआ है। एक साल में ही पत्नी अपने पति के प्यार से परेशान हो गई और परेशान होकर उसने फुजैरा की शरिया कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई यूएई में रहने वाली महिला अपने पति के ज्यादा प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पाई। महिला को कोई ऐसा पति ...

आचार्य बालकृष्ण का दावा, अंग्रेजी दवाओं को चेक करने के लिए हुए थे अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई छोटे रामदेव, जड़ी बूटियों के बेताज बादशाह, नेपाल के गोपाल... आचार्य बालकृष्ण का दावा है कि वो अंग्रेज़ी दवाइयों का असर चेक करने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे... आचार्य का कहना है कि कई लोगों ने ये दावा किया था कि इमरजेंसी में पतंजलि की दवाएं ज़्यादा असर नहीं करती हैं... ऐसे में बालकृष्ण ने खुद को बीमार करके ये पता लगाने की कोशिश की कि आखिर अंग्रेज़ी दवाओं में ज़्यादा असर है या नहीं... आचार्य ने मान लिया है कि अंग्रेज़ी दवाओं की ताकत पर सवाल नहीं करना चाहिए...  कुछ बकवास सूत्रों के मुताबिक अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में आचार्य को एक दो घास और किसी पेड़ की जड़ खाने को दी तो आचार्य गुस्सा हो गए... उन्होंने डॉक्टरों से कहा मज़ाक की जगह उनकी सही दवाओं से इलाज किया जाए... डॉक्टरों ने भी कहा अगर आचार्य चाहें तो उन्हें ग्लूकोस की जगह गाय का दूध चढाया जा सकता है... इस पर भी बालकृष्ण नाराज़ हो गए... इसके बाद डॉक्टरों ने बालकृष्ण को दवाएं दीं... जिसके बाद उनकी तबियत थोड़ी ठीक...

लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई

ये भी पढ़ें : लगातार नीचे गिर रहे शेयर बाज़ार को उठाने के लिए बड़ा कदम, स्टॉक एक्सचेंज में लगाई जाएंगी लिफ्ट शेयर बाज़ार में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों में शेयर बाज़ार में काफ़ी गिरावट दर्ज की गई है। काफ़ी कोशिशों के बावजूद भी शेयर बाज़ार में तेज़ी दर्ज नहीं की जा रही। शेयर बाज़ार गिरने की वजह से मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग परेशान हैं इसी को देखते हुए अब कुछ लोगों ने शेयर बाजार मार्केट को उठाने के लिए एक अलग ही रणनीति बनायी है। बताया जा रहा है कि शेयर मार्केट में उठाने के लिए सो देश भक्तों का एक दल मुंबई के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि ये दल शेयर मार्केट में तमाम दिक्कतों को सुधार देगा। इस दल की अध्यक्षता करने वाले एक शख़्स का दावा है कि पहले वो शेयर मार्केट में ही काम करता था और उसे शेयर मार्केट के तमाम नियमों के बारे में पता है। इसी को देखते हुए मुझे पूरी उम्मीद है कि वो अपने सारे एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करेगा, जिसके बल पर शेयर मार्केट दोबारा से तेज गति से ऊपर बढ़ेगा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सेंसेक्स...

वाइवा देने की कला से प्रभावित हो कर कॉलेज ने छात्र को बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड दिया

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़ इंडिया इंजीयनिंगर के एक छात्र को कॉलेज ने बेस्ट एक्टिंग का अवॉर्ड दिया है... छात्र अनुज की खूबी है कि वो किसी भी सब्जेक्ट के वाइवा को पास कर लेता है... भले ही उसने किसी भी सब्जेक्ट की पढ़ाई ना की हो... थ्योरी में हमेशा फेल होने वाले अनुज को वाइवा में सबसे ज़्यादा नंबर मिलते हैं... इस प्रतिभा से प्रभावित हो कर कॉलेज ने उसकी प्रतिभा को पहचाना... अनुज के साथी सुमित के मुताबिकि ‘वाइवा देने की कला उसमें बचपन से ही थी... सातवीं क्लास में उसने पहली बार संस्कृत के टीचर के सामने एक ऐसी भाषा बोली जिसे टीचर भी संस्कृत समझ बैठे... उसके बाद से ही अनुज किसी भी वाइवा में फेल नहीं हुआ है...’ अपनी उपलब्धि बताते हुए अनुज ने बकवास न्यूज़ को बताया कि अब तक वो 118 सब्जेक्ट में वाइवा दे चुका है... लेकिन हर बार वो उत्तर बताते वक्त ऐसी एक्टिंग करता है जिससे लगता है कि उसे सब पता है... और टीचर उसे पूरे नंबर दे देते हैं... ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, ...

CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़

ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह बकवास न्यूज़ को मिली बकवास एक्सक्लूसिव के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई से नाराज़ हैं... प्रधानमंत्री की नाराज़गी की वजह बताई जा रही है सीबीआई की नाकामी, जिसकी वजह से सभी न्यूज़ चैनलों के प्राइम टाइम पर प्रधानमंत्री की जगह कांग्रेस नेता चिदंबरम छाए रहे... सूत्रों का मानना है कि मोदी ने दिन में ज़ांबिया के राष्ट्रपति से अहम मुलाकात की थी... जिसमें उन्होंने बताया था कि ज़ांबिया से उनका पुराना नाता है... लेकिन पूरे प्राइम टाइम और हेडलाइन में मोदी की खबर चली ही नहीं... इसकी जगह चिदंबरम ने करीब 8 बजे आ कर पूरे प्राइम टाइम को हथिया लिया... सीबीआई की टीम चिदंबरम को गिरफ्तार करने में नाकाम रही... जिस वजह से पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस दफ्तर में सरेआम प्रेस कांफ्रेंस कर प्राइम टाइम लूट ले गए... ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक बीजेपी के बकवास नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री को सीबीआई के बकवास अधिकारियों ने बताया था कि ...