सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

GST का एक साल पूरा, GST समझने वाले को संयुक्त राष्ट्र 1 लाख डॉलर देकर करेगा सम्मानित

30 जून को आधी रात में पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने GST लागू होने का एलान किया था  मोदी सरकार ने एक साल पहले जीएसटी लागू किया था। जीएसटी लागू करने के बाद सरकार ने इसमें कई बदलाव किए जिसके बाद काफी कंफ्यूजन हुआ। एक साल बाद भी देश के ज्यादातर लोगों का दावा है कि उन्हें अभी तक जीएसटी समझ में नहीं आया है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनका दावा है कि जीएसटी उन्होंने घोंट कर पी लिया है, कहने का मतलब है कि जीएसटी की पूरी एबीसीडी उनके दिमाग में बैठ चुकी है, जिन्हें जीएसटी पूरी तरह  समझ आ चुका है उनके लिए बड़ी खुशखबरी है, UN यानी संयुक्त राष्ट्र ने उन लोगों को सम्मानित करने का फैसला किया है जिन्हें अब जीएसटी के नाम पर कोई उल्लू नहीं बना सकता जीएसटी लागू करते वक्त एक देश, एक टैक्स की बात कही गयी थी संयुक्त राष्ट्र के इस फैसले के बाद मोदी सरकार उन लोगों की तलाश में लग गयी है जिन्हें सम्मान दिलाया जा सके, सिर्फ दिल्ली-दिल्ली में ही हज़ारों की संख्या में भक्तों ने आवेदन भेज दिया है, उनका दावा है कि जीएसटी का जबरन समर्थन हर जगह करते-करते उन्हें ना सिर्फ जीएसटी का इतिहास भू...

आकाश अंबानी की सगाई में नाराज हुए फूफा, मनाने के लिए मुकेश अंबानी को देना पड़ा ये स्पेशल ऑफर

आकाश अंबानी अपनी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता के साथ  मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में उस वक्त हंगामा मच गया जब फूफा जी नाराज़ हो गए, ऐसे नाराज़ हुए कि अपने आप को कमरे में बंद कर लिया, पहले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन फूफा जी नहीं माने, फिर आकाश की मां नीता अंबानी उन्हें मनाने पहुंची, चूंकि फूफा जी जिस कमरे में बैठे थे वो बहुत बड़ा था इसलिए आवाज़ सीधे उन तक पहुंच नहीं रही थी, यही नहीं ऐन मौके पर रिलायंस जियो का नेटवर्क भी धोखा दे रहा था, फूफा जी के पास एयरटेल का नंबर था और नीता अंबानी जियो से फोन कर रही थीं इसलिए बार-बार कॉल डिस्कनेक्ट हो रही थी, खैर नीता अंबानी की कई कोशिशों के बाद फूफा जी की तरफ से यही सुना गया कि मुकेश को बुलाओ तभी बात करूंगा वीडियो - बेटे आकाश की सगाई में खूब नाचीं नीता अंबानी खैर बात मुकेश अंबानी तक पहुंची, मुकेश अंबानी भागते-भागते पहुंचे जिसके बाद फूफा जी ने दरवाज़ा खोला, पूछने पर उन्होने बताया कि उनकी नाराज़गी की वजह मुकेश अंबानी का मुंहलगा पंडित है, पंडित की वजह से ही उन्हें गुस्सा आया है, बकौल फूफा वो चुपचाप ...

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो में ना गाड़ियां उड़ीं न फिल्मी स्टंट, लोग निराश

प्रतीकात्मक तस्वीर  बुधवार को लोग टीवी के सामने जमे रहे। देर रात तक टीवी के चैनल बदलते रहे। एक और भारत ने क्रिकेट के मैदान पर आयरलैंड को धोया तो वहीं दूसरी और भारतीय सेना को पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते देखा गया। मोदी सरकार ने बुधवार शाम सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी कर दिए। वीडियो को सभी टीवी चैनल्स ने देर रात तक दिखाया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के प्रवक्ताओं ने उन नेताओं पर निशाना साधा जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। वीडियो को देखकर लोगों ने सेना के साहस की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों को किसी भी वीडियो में गाड़ीं बम धमाके से उड़ाती नहीं दिखी। इसीलिए कुछ लोगों को वीडियो में कोई खास मजा नहीं आया।  पाकिस्तान के आतंकियों को मारने के लिए सेना ने केवल बमों का इस्तेमाल किया। सेना ने पाकिस्तान की कारों और हेलीकॉप्टर को बम या मिसाइल से नहीं उड़ाया। मतलब साफ है इन सारे वीडियो में फिल्म मजा नहीं आया। वीडियो को कई बार कई टीवी चैनल्स पर देख चुके राज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार चाहती तो इन वीडियो को थोड़ा फिल्मी अंदाज में पेश कर सक...

विजय माल्या करेंगे क्रेडिट कार्ड का बिल न दे पाने वालों की मदद

विजय माल्या पर बैंकों का 9 हज़ार करोड़ से ज्यादा पैसा लेकर भागने का आरोप है ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग विजय माल्या ने उन हज़ारों उधारीवालों को मदद देने का फैसला किया है जो अपनी औकात से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड पर शॉपिंग कर लेते हैं... माल्या उन लोगों को ये बताएंगे कि आखिर कैसे वो ज़्यादा शॉपिंग करके भी बैंक को कम पैसा दे सकते हैं... और इसके साथ ही वो ये भी सिखाएंगे आखिर कर्ज़ लेकर लोग अय्याशी के साथ जी सकते हैं... लम्बे समय से कर्ज़खोर एसोसिएशन माल्या से ऐसे लेक्चर की मांग कर रहा था... जिसे आखिरकार मान लिया गया है... माल्या ने कहा है कि औकात से ज़्यादा कर्ज़ लेना और सिर्फ थोड़ा सा वापस करके सेटलमेंट करना असल में एक तरह की कला है जिसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जानना चाहिए. ये भी पढ़ें : विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी माल्या फिलहाल भारत नहीं आ सकते हैं ऐसे में वो ऑनलाइन लेक्चर ले कर लोगों को सिखाएंगे... एक कोर्स सीखने की ...

बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को Live Test का खुला चैलेंज

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव बिहार में 12वीं और 10वीं के अच्छे नतीजों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने देशभर के न्यूज़ चैनलों को संपादक को Live Test में बैठने का सीधा चैलेंज दिया है कि न्यूज़ चैनल के संपादक उनके टेस्ट में पास होकर दिखा दें, दरअसल तेजस्वी यादव ने ये चैलेंज इसलिए दिया है क्योंकि न्यूज़ चैनलों में आज भी उन्हें ना तो डिबेट शो में नहीं बुलाया जाता है और ना ही किसी सीनियर रिपोर्टर को उनका इंटरव्यू करने ही भेजा जाता है, जब भी वो नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा बयान देते हैं संपादक को मजबूरी में उनकी बात सुननी पड़ती है, लेकिन इसके लिए किसी भी जूनियर रिपोर्टर को उनके पास भेज देते हैं, इसीलिए तेजस्वी यादव नाराज़ हैं और संपादकों के ज्ञान को टेस्ट करने के लिए उन्होंने खुला चैलेंज दे दिया है, यही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में देश के कई नामी न्यूज़ चैनलों के संपादकों को टैग कर दिया है, बस इंतज़ार है कि इनमें से कौन उनका चैलेंज स्वीकार करता है ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, क...

दिल्ली में इमरजेंसी का विरोध करने अस्पताल के बाहर जमा हो गए बीजेपी कार्यकर्ता

हॉस्पिटल का इमरजेंसी वार्ड दिल्ली में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए जब इमरजेंसी का विरोध कर रहे लोग जवाहर लाल लोहिया अस्पताल के बाहर जमा हो गए... और नारेबाज़ी शुरू कर दी... इन कार्यकर्ताओं ने कहा देश में जगह जगह अस्पतालों में इमरजेंसी है... ये सब कांग्रेस ने शुरू करवाया इसे तुरंत बंद करना चाहिए... कुछ नेताओं ने तो खुद ही इमरजेंसी बंद करने की कोशिश भी की... हालांकि पुलिस बार बार कहती रही कि इस इमरजेंसी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है लेकिन फिर भी बीजेपी के युवा कार्यकर्ता ये कह कर अड़े रहे कि पुलिस भी कांग्रेस से मिल गई है और इमरजेंसी के पक्ष में है BJP के युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए  प्रदर्शन कर रहे दीपक गोयल उर्फ भोलू ने बताया कि बचपन से ही उसे बताया गया था कि इमरजेंसी खराब लेकिन फिर भी वो इस बात से हैरान था कि हर जगह इमरजेंसी होने के बाद भी कोई उसे खत्म करने की कोशिश नहीं कर रहा... अब न्यू इंडिया में उसके जैसे नौजवानों के कंधे पर ही ये ज़िम्मेदारी है कि वो भारत से इमरजेंसी हटाए... वहीं एक दूसरे प्रदर्शनकारी मुन्ना पांडे ने बताया कि वो सिर्फ दिल्ली ही नहीं ...

FIFA को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया फेक, बोले अमेरिका में फुटबॉल की सारी खबरें झूठी मानी जाएंगी

जब डोनाल्ड ट्रंप गुस्से में आते हैं तो उनका मुंह कुछ इस तरह का हो जाता है  FIFA World Cup 2018 में अमेरिका की फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस बात से अमेरिकी फैन्स काफी दुखी हुए तो वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति गुस्से में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फीफा वालों पर भड़क गए और फीफा पर सवाल उठा दिए।  साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वो अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप को मान्यता नहीं देंगे। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार वर्ल्ड कप की सारी खबरों को अमेरिका में फेक माना जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका में राजनीति माहौल काफी खराब हो सकता है। क्योंकि, अमेरिका में मेसी और रोनाल्डो के करोड़ों फैन्स हैं। कुछ अमेरिकी लोगों ने ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है, इन लोगों ने जो पोस्टर हाथों में लिए थे उस पर लिखा था कि जो भी चीज़ ट्रंप को पसंद नहीं आती उसे पूरे अमेरिका पर पसंद ना आने के लिए क्यों थोप रहे हैं पढ़ें - जब किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप मिले तो दोनों में क्या बात हुई वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद देश की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर ...