सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ये जो देश है मेरा (एक पॉलिटिकल कहानी)

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा एक राजा था, जिसकी प्रजा अच्छे भारतीयों की तरह सोयी हुई थी, बहुत से लोगों ने कोशिश की कि प्रजा जाग जाए, अगर कुछ गलत हो रहा है तो उसका विरोध करे, लेकिन प्रजा को कोई फर्क नहीं पड़ता था, राजा ने तेल के दाम बढ़ा दिए, प्रजा चुप रही, राजा ने अजीबो-गरीब टैक्स लगाए, प्रजा चुप रही, राजा जुल्म करता रहा, प्रजा सहती रही लेकिन चुप रही, एक दिन राजा के दिमाग में एक बात आयी, उसने एक अच्छे खासे चौड़े रास्ते को खुदवा कर एक पुल बनाया, जबकि वहां पुल की कतई ज़रूरत नहीं थी, प्रजा फिर भी चुप थी, किसी ने नहीं पूछा कि भाई यहां तो किसी पुल की ज़रूरत नहीं थी फिर आप क्यों बना रहे हैं ?  ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन ये भी पढ़ें : दोबारा वोट मांगने गए सांसद को देखकर जनता हैरान, अपने ही सांसद को पहचान नहीं पाए अब राजा ने अपने सैनिक उस पुल पर खड़े करवा दिए और पुल से गुजरने वाले हर व्यक्ति से टैक्स लिया जाने लगा, फिर भी किसी ने कोई विरोध नहीं ...

छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप यादव का बड़ा कदम, बागी उम्मीदवारों को मिलाकर बनाया महागठबंधन

तेजस्वी यादव से नाराज़ होकर तेज प्रताप यादव ने नया मोर्चा बनाया है ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा सत्ता की लड़ाई है और सत्ता की लड़ाई के लिए नेता अपने लिए पूरा जी जोर लगा रहे हैं। यहां ना परिवार देखा जाता है ना परंपरा देखी जाती है। चुनाव का मौका हो तो सिर्फ जनता के मूड देखा जाता है और परखा जाता है। कौन जीतेगा? कौन हारेगा? साल 2019 लोकसभा के चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और ऐसे में नेताओं ने एक के बाद एक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जीत के लिए हर तरीके के वादे किए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार में फूट पड़ी है। फूट का आलम यह है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव तेजस्वी-तेजप्रताप यादव दोनों अलग अलग होने का मन बना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव अपना एक अलग से मोर्चा बना रहे हैं। उन्होंने फिलहाल इसे लालू राबड़ी मोर्चे का नाम दिया है। ये भी पढ़ें : तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह बताया जा रहा है कि इसमें तेजप्रताप यादव उन नेताओ...

नेता ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 दिन में 7 पार्टियां बदलीं

चुनाव से ठीक पहले कई बड़े नेता अपनी पार्टी बदल चुके हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा सत्ता में बने रहने की भूख क्या होती है?अगर यह जानना है तो आप नेताओं से मिलिए। नेताओं से मिलने के बाद आपको पता चल जाएगा कि सत्ता में बने रहने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं तो इसी को देखते हुए नेताओं ने अपने जुगाड़ करने शुरू कर दिए हैं। जब नेताओं को टिकट नहीं दिया जाता तो वह दूसरी पार्टी की तरफ रुख कर लेते हैं। ऐसा ही देखने को मिल रहा है इन दिनों। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही देखने को मिला जब एक नेता ने एक दिन में सात पार्टियों को बदल लिया। नेताजी का कहना था कि उनकी सबसे पहली पार्टी में उनकी इज्जत नहीं थी इसीलिए आत्मसम्मान की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा लेकिन, वह दूसरी पार्टी में गए तो दूसरी पार्टी वाले उन्हें सम्मान भी दे रहे थे और यहां आत्मसम्मान भी मिल रहा था। लेकिन यहां नेता जी को टिकट का वादा नहीं मिल रहा था। इसी को देखते हुए नेता जी ने मन ब...

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला चुनाव से पहले फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप करना होगा आधार से लिंक

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक करीब चार घंटे तक चली , गहन मंथन के बाद कैबिनेट ने सोशल मीडिया को आधार से लिंक करना ज़रूरी कर दिया , सरकार का कहना है कि इससे फेक आईडी वालों की पहचान कर पाना आसान हो जाएगा , सबसे ज्यादा निशाने पर एंजल प्रिया की वाली आईडी है जिसे करोड़ों लोग अपनी पहचान छुपाकर मज़े लेने के लिए कर रहे हैं , सरकार का मानना है कि देश की जनता को ऐसे मज़े लेने का कोई हक नहीं है , वैसे बकवास न्यूज़ को पता चला है कि सरकार के भीतर मौजूद कई लोग फर्जी एंजल प्रिया आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे , एक मंत्री ने पहचान छुपाए जाने की शर्त पर बकवास न्यूज़ को बताया कि “ पिछले करीब दो साल से वो भी एक एंजल प्रिया के संपर्क में है , हाल ही में मिलने की बात भी हुई थी , लेकिन बाद में पता चला कि ये मेरे ही एक साथी मंत्री की आईडी थी जो मुझसे मज़े ले रहा था , मैंने तो पता नहीं क्या-क्या सपने तक देख डाले थे , हैरानी की बात ये है कि वो मंत्री मुझे देखकर अक्सर मंद-मंद मुस्कुराता था आज समझ में आया कि वो ऐसा क्यों क...

नासा के वैज्ञानिकों ने की शिकायत, भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च में प्रॉब्लम

ये भी पढ़ें : नासा का दावा, अरनब के बंद मुंह की तस्वीर खींचने वाला कैमरा बनाया नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी , भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं,  दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस ऐजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी है , चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने लिखा है कि भारतीय पंडितों की वजह से वो ग्रहों पर ठीक से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं , वैज्ञानिकों ने तुरंत इन पंडितो पर रोक लगाने की मांग की है... नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब वो ग्रहों पर रिसर्च कर रहे होते हैं तभी कोई न कोई पंडित पूजा करके इन ग्रहों की चाल बदल देता है , जिससे उनकी सारी रिसर्च खराब हो जाती है... इसलिए इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच भारत सरकार को भेजी चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कई पर जो ग्रहों की इतनी पूजा हो जाती है कि वो उछल कर दूसरे ग्रह के पास पहुंच जाता है... जिसकी वजह से सारी रिसर्च अस्त व्यस्त हो जाती है,  एक वैज्ञानिक रिचर्ड ने बकवास न्यूज़ को ...

रेड FM के आरजे रौनक उर्फ बउवा चार सौ बीसी के आरोप में गिरफ्तार

आरजे रौनक देश के बेहतरीन आरजे में से एक हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा दिल्ली में रेड एफम के मशहूर आरजे रौनक उस वक्त हैरान रह गए जब नोएडा सेक्टर 20 थाने के एसएचओ फ्रीक्वेंसी यादव उन्हें चार सौ बीसी के केस में गिरफ्तार करने पहुंच गए. रौनक रेड एफएम के दावे के मुताबिक देश के नंबर वन आरजे हैं. दरअसल दिल्ली एनसीआर के लोगों ने नोएडा सेक्टर 20 थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरजे रौनक बउवा बनकर उनकी भावनाओं के साथ खेलते हैं. और तो औ र उन्हें कई सालों तक ये पता ही नहीं था कि आरजे रौनक ही बउवा है. यानि उनके साथ कई सालों तक धोखाधड़ी की गयी. लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा नाराज़गी इस बात से है कि आरजे रौनक.. बउवा बनकर इतने सालों से मूर्ख बना रहे हैं तो उन्हें रोज़ाना ऐसे लोग मिल कैसे जाते हैं जिन्हें बउवा के बारे में पता नहीं होता ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू आरजे रौनक बउवा बन कर लोगों के मज़े लेते हैं ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं क...

भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील सुबह का वक्त होता है, राजधानी दिल्ली की सड़कें एकदम खाली होती हैं। सुबह जहां जनता को कोयल की मीठी आवाज पसंद होती है। वहीं, कुछ लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हुए चलते हैं। यह आज तक किसी को समझ में नहीं आया कि खाली रोड पर हॉर्न बजाने के पीछे क्या वजह होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हैं? जबकि हॉर्न का मतलब होता है कि गाड़ी के सामने या अगल-बगल चल रहे किसी को और उनकी आवाज से सूचित करना। क्या संकेत देना है। लेकिन खाली सड़क पर हॉर्न बजाने को लेकर आज तक कोई भी समझ नहीं पाया है। इसी को इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक टीम बनाई है यह टीम अब इस बात की जांच करेगी कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न क्यों बजाते हैं। ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा बकवास न्यूज़ को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, नासा के वैज्ञानिक एशिया के कई देशों में घूम रहे हैं। खासतौर पर दिल्ली में कई वैज्ञानिकों को देखा...